हमीरपुर : कोटा बैराज से यमुना में छोड़ा गया 8 लाख क्यूसेक पानी, 80 गांवों में अलर्ट जारी
हमीरपुर। शनिवार को यमुना और बेतवा नदियां जबरदस्त उफान पर हैं। कोटा बैराज से यमुना नदी में आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से शनिवार देर शाम तक यमुना नदी खतरे के निशान पार कर जाएगी। माता टीला बांध से 94 हजार क्यूसेक पानी बेतवा नदी में फिर छोड़ा गया है। दोनों नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी और पुलिस हाई अलर्ट पर हैं। बेतवा नदी किनारे पावर कारपोरेशन की हाईटेंशन लाइन का टावर भी आधे से अधिक डूब गया है। तटवर्ती इलाकों में बसे गांवों के लोगों को सतर्क करने के लिए पुलिस मौके पर हैं। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया है।