हिमाचल में 14 मई को प्रियंका गांधी करेंगी दो रैलियाँ

शिमला। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में हिमाचल की चार लोकसभा सीटों पर 19 मई को होने वाले मतदान के मद्देनजर चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस और भाजपा के स्टार प्रचारकों ने प्रदेश में डेरा डाल लिया है और चुनाव प्रचार अब चरम पर पहुंचने लगा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को मंडी और ऊना में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की भी हिमाचल में दो जनसभाएं होंगी। प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रियंका गांधी 14 मई को शिमला संसदीय क्षेत्र के ठियोग और मंडी संसदीय क्षेत्र के मंडी में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रियंका गांधी का हिमाचल दौरा 17 मई को तय हुआ था। 

कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक 13 मई से 17 मई तक कांग्रेस के दो दर्जन स्टार प्रचारकों की हिमाचल प्रदेश में चुनावी सभाएं होंगीं। वहीं मोदी और राहुल भी आज हिमाचल में आमने सामने होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.