अमित शाह को कोलकाता में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं

कोलकाता । भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं को पश्चिम बंगाल में जनसभा, रोड शो और हेलीकॉप्टर लैंडिंग आदि की अनुमति नहीं देने के अपने अड़ियल रुख पर ममता बनर्जी की सरकार कायम है। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कोलकाता में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई है।
वह 19 मई को अंतिम चरण के मतदान से पहले आज यानी सोमवार को दोपहर 12:30 बजे कोलकाता से सटे राजारहाट में एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। इसके लिए उनके हेलीकॉप्टर को ममता सरकार ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। ममता बनर्जी इससे पहले भी भाजपा नेताओं को सुरक्षा का हवाला देते हुए पश्चिम बंगाल में रैली करने और हेलीकॉप्‍टर की लैंडिंग की इजाजत देने से इनकार कर चुकी हैं।इससे पहले 22 फरवरी को भी ममता बनर्जी ने अमित शाह की मालदा रैली के दौरान उनके हेलीकॉप्टर लैंडिंग पर रोक लगा दी थी। उसके बाद भाजपा ने ममता सरकार पर प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। भाजपा की तरफ से कहा गया था कि जब हर हफ्ते सीएम का चॉपर वहां उतरता है, तब फिर शाह के हेलीकॉप्टर को इजाजत देने में क्या दिक्कत है? हालांकि बाद में ‘दीदी’ ने इसके लिए उन्हें इजाजत दे दी थी। 
अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में तीन जगह जनसभा को संबोधित करने वाले है़ं। उनकी पहली रैली सुबह 10 बजे जयनगर में होनी थी, इसके बाद वह जादवपुर और बरासत लोकसभा सीटों पर जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.