गाजियाबाद में वीके सिंह आगे

गाजियाबाद। गाजियाबाद से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह करीब 45 हजार मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। सपा-बसपा गठबंधन के सुरेश बंसल दूसरे और कांग्रेस की डॉली शर्मा तीसरे पायदान पर हैं। अब तक की मतगणना में सिंह को कुल 93433 मत मिले हैं।  वह निकटतम प्रतिद्वंद्वी बंसल से 45008 मतों से आगे हैं। सुरेश बंसल को कुल 19573  और डॉली शर्मा को 13410मत मिले हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.