बंगाल से भाजपा की पहली जीत, पवन से हारे मदन मित्रा

बंगाल से भाजपा की पहली जीत, पवन से हारे मदन मित्रा

कोलकाता, 23 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने अपना पहला खाता खोल लिया है। उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व  हिंदी भाषी विधायक अर्जुन सिंह के बेटे पवन सिंह ने जीत दर्ज की है।उन्हें कुल एक लाख 75 हजार 921 मत मिले हैं।  
पवन सिंह ने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंदी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मदन मित्रा को 64 हजार 952 मतों के अंतर से हराया है। मदन मित्रा को एक लाख 10 हजार 969 मत मिले हैं। तीसरे नंबर पर वाम मोर्चा के उम्मीदवार रंजीत कुमार मंडल रहे हैं। उन्हें 17, 568 मत मिले हैं। अगर मत प्रतिशत पर गौर करें तो पवन सिंह को अकेले 55.85 प्रतिशत वोट मिला है जबकि राज्य के पूर्व परिवहन और खेल मंत्री को केवल 35.23 प्रतिशत वोट मिले हैं। वाममोर्चा को 6 प्रतिशत  से अधिक वोट मिला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.