गुर्जर का फरीदाबाद में जोरदार स्वागत
फरीदाबाद, 31 मई (हि.स.)। मोदी सरकार में दूसरी बार मंत्री बने कृष्णपाल गुर्जर शुक्रवार को फरीदाबाद पहुंचे। लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से लाद दिया। सेक्टर-28 स्थित उनके कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान गुर्जर ने कहा, वह फरीदाबाद जिले के समान विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। दिल्ली डीएनडी से कालकाजी का काम जल्द पूरा होगा। यह फरीदाबाद बाईपास होता हुआ मंडकोला को केएमपी से जोड़ेगा। फरीदाबाद से गुरुग्राम के लिए सीधी मेट्रो चलवाने का प्रयास किया जाएगा। फरीदाबाद से मोदी मंत्रिमंडल में गुर्जर को प्रतिनिधित्व मिलने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है।