व्यापार मंडल के प्रधान बने सुभाष नारंग

(साधना) चंडीगढ़। चंडीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) ने सोमवार को सीनियर वाइस प्रेजिडेंट सुभाष नारंग को एक्टिंग प्रेजिडेंट के तौर पर नियुक्त किया है। इसके एक स्थानीय होटल में सीबीएम के चेयरमैन चरणजीव सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई। इसमें करीब 100 से भी अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में सभी ने सहमति से सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नारंग को कार्यवाहक प्रधान बनाने पर मुहर लगा दी। बाद में चेयरमैन चरणजीव सिंह ने नारंग को प्रधान बनाने घोषणा कर दी। वहीं सीबीएम के निवर्तमान प्रधान अनिल वोहरा ने अब तक के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। साथ ही वोहरा ने नव नियुक्त सीबीएम अध्यक्ष सुभाष नारंग को एक्टिंग प्रधान बनने पर बधाई दी।

वहीं नव नियुक्त कार्यवाहक प्रधान सुभाष नारंग ने कहा कि वह लंबे समय से लंबित व्यापारियों की मुद्दों को सुलझाने के लिए मेहनत करेंगे। सीबीएम की मौजूदा टीम को भरोसे में लेकर काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह शहर में व्यापारियों के कल्याण के कदमों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेंगे और निवर्तमान प्रधान अनिल वोहरा से भी दिशानिर्देश मांगते रहेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारी नेता राकेश गर्ग ने सुभाष नारंग को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रधान बनने से शहर में व्यापारियों के समस्याओं का समाधान होगा। गर्ग ने यह भी कहा नारंग हमेशा ही व्यापारियों के लिए लड़ाइयां लड़ी है। नारंग एक सफल प्रधान साबित होंगे। इस दौरान व्यापारी नेता दिवाकर साहुंजा, कंवलजीत सिंह, जगदीश कपूर, भारत भूषण, हरभजन सिंह, सुंदर सिंह, दिग्विजय कपूर और बलविंदर सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.