केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को भाजपा नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भोपाल । केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान आज यानि शुक्रवार को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। रामविलास पासवान को उनके जन्मदिन पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उनके दीघार्य होने की कामना की है।
शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मंगल कामना की है। शिवराज ने ट्वीट कर लिखा ‘जनसेवक, लोकप्रिय नेता, केन्द्रीय मंत्री @irvpaswan को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ जीवन के लिए मंगल कामना करता हूं’।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में लिखा ‘केंद्रीय खाद्य मंत्री @irvpaswan को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रामविलास पासवान को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘जन्मदिन की हार्दिक बधाई! केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री @irvpaswan जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं..ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ, गतिशील व प्रसन्न रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.