नेपाल में बारिश और भूस्खलन से मृतकों की संख्या हुई 90

काठमांडू । नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन का कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। साथ ही 30 लोग लापता हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

नेपाल के गृह मंत्रालय के मुताबिक मूसलाधार बारिश ने कई जिलों को प्रभावित किया है। नेपाल में बारिश लगातार हो रही  है। प्रांत 1,2 और 3 बुरी तरह से प्रभावित  हैं। ललितपुर, भजपुर और रौताहत में सबसे ज्यादा लोग मरे हैं। देश भर में बाढ़ में फंसे 3,366 लोगों का बचा लिया गया है।  राहत का कार्य जोर शोर से चलाया जा रहा है।  सभी प्रांतीय सरकारों ने यह निर्णय लिया है कि वह बाढ़ और भूस्खलन से पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करेंगे। बाढ़ के कारण प्रमुख राजमार्गों पर आवाजाही बाधित हो गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.