नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या हुई 111
काठमांडू । नेपाल में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है, जबकि 67 लोग घायल हुए हैं। वहीं 40 लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाशी के लिए लगातार राहत अभियाना चलाया जा रहा है।नेपाल के गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की।
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन का आपदा से गुलमी इलाके में सबसे ज्यादा मौत हुई है। इलाके में 13 लोगों ने अपनी जान गवांई। इसके अलावा बाढ़ से सिंधुली, धनूषा, मकवानपुर, भोजपुर और अन्य जिले मुख्य रूप से प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार आपदा के कारण दस लाख से अधिक नेपाली रुपयों का नुकसान हुआ है।
उल्लेखनीय है कि जुलाई के पहले हफ्ते से शुरू हुई बारिश के कारण आई बाढ़ और हुए भूस्खलन से 64 जिले प्रभावित हुए हैं। देश के आपातकाल विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कुछ नदियों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच सकता है क्योंकि बारिश ने ऊपरी इलाकों को प्रभावित किया है।