Friday, 30 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

भारत–नेपाल रक्षा सहयोग को मजबूती: भारतीय सेना ने नेपाली सेना को सौंपे 50 मिलिट्री यूटिलिटी वाहन

Updated on Tuesday, February 10, 2026 14:27 PM IST

भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से मजबूत और भरोसेमंद रक्षा संबंध रहे हैं। इन्हीं रिश्तों को और अधिक सुदृढ़ करते हुए भारतीय सेना ने नेपाली सेना को 50 सैन्य उपयोग वाले विशेष वाहन (मिलिट्री यूटिलिटी व्हीकल्स) सौंपे हैं। ये वाहन भारत–नेपाल सीमा पर नेपाली सेना को हस्तांतरित किए गए हैं, जिससे दोनों देशों के रक्षा सहयोग को नई गति मिली है।

काठमांडू में औपचारिक समारोह के दौरान होगा प्रस्तुतीकरण

भारतीय सेना ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इन वाहनों को काठमांडू में आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा। इस मौके पर नेपाल में भारत के राजदूत द्वारा औपचारिक रूप से यह पहल की जाएगी। भारतीय सेना का यह कदम दोनों देशों के बीच दशकों से चले आ रहे रक्षा सहयोग को और गहराई देने वाला माना जा रहा है।

नेपाली सेना की क्षमता निर्माण को मिलेगा बल

भारतीय सेना की ओर से उठाया गया यह कदम नेपाली सेना की क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, यह दोनों सेनाओं के बीच मैत्री, आपसी विश्वास और घनिष्ठ सहयोग के मजबूत व स्थायी रिश्ते को भी रेखांकित करता है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की पहलें न केवल सैन्य सहयोग बढ़ाती हैं, बल्कि रणनीतिक स्तर पर भी दोनों देशों को और करीब लाती हैं।

द्विपक्षीय संबंधों का अहम स्तंभ है रक्षा सहयोग

गौरतलब है कि भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंध रहे हैं। रक्षा क्षेत्र में सहयोग इन द्विपक्षीय संबंधों का एक अहम स्तंभ माना जाता है।

सैन्य प्रशिक्षण, संयुक्त अभ्यास, उपकरण सहयोग और मानवीय सहायता जैसे क्षेत्रों में भारत और नेपाल लगातार मिलकर काम कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह पहल क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को भी स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

‘सूर्य किरण’ संयुक्त अभ्यास से मजबूत हुआ तालमेल

उल्लेखनीय है कि हाल ही में दिसंबर महीने के दौरान भारत और नेपाल की सेनाओं ने संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ में हिस्सा लिया था। इस अभ्यास के तहत बादलों के फटने, फ्लैश फ्लड, भूकंप से इमारतों के ढहने और नदी की तेज धारा में फंसे लोगों को निकालने की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया था। इस मॉड्यूल में दोनों देशों की सेनाओं को उन्नत स्तर की आपदा प्रबंधन तकनीकों से अवगत कराया गया।

एनडीआरएफ विशेषज्ञों ने दिया आपदा राहत का प्रशिक्षण

संयुक्त अभ्यास के दौरान एनडीआरएफ के विशेषज्ञों ने आपदा आधारित सटीक बचाव तकनीकों का प्रदर्शन किया। इसमें बादलों के फटने या अचानक आने वाली फ्लैश फ्लड से बचाव के उपाय शामिल थे।

इसके अलावा, भूकंप से इमारतों के ढहने की स्थिति में संरचनात्मक खोज एवं बचाव, नदी-रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत तेज धारा में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की तकनीक और अन्य प्राकृतिक आपदाओं में त्वरित सहायता के तरीकों का भी प्रशिक्षण दिया गया। 

 
Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X