Friday, 30 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

यूपी के रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं के लिए बनेंगे 1,680 नए शौचालय : अपर्णा यादव

Updated on Tuesday, February 10, 2026 14:32 PM IST

उत्तर प्रदेश में रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अहम कदम उठाया गया है। राज्य के 640 रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं के लिए कुल 1,680 नए शौचालय बनाए जाएंगे। इस पहल से खासतौर पर छोटे और ग्रामीण क्षेत्रों से यात्रा करने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस योजना की जानकारी उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने दी। उन्होंने समाचार एजेंसी से कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी यह योजना बेहद जरूरी और स्वागत योग्य है। उन्होंने रेलवे विभाग द्वारा इस दिशा में प्रस्ताव तैयार करने के लिए आभार जताया और कहा कि स्वच्छ शौचालय महिलाओं के लिए बहुत जरूरी हैं, क्योंकि गंदे शौचालयों के इस्तेमाल से कई बीमारियां फैलती हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर साफ-सुथरे शौचालयों का निर्माण महिला यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा।

अपर्णा यादव ने पीएम मोदी का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तीकरण को लेकर देश में एक नई जागरूकता पैदा की है, जिसके चलते आज हर विभाग महिलाओं से जुड़ी सुविधाओं और अधिकारों पर गंभीरता से काम कर रहा है। उन्होंने इस योजना के लिए सरकार और रेलवे विभाग दोनों का आभार व्यक्त किया।

दरअसल, रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं के लिए शौचालयों की कमी लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। इस मुद्दे को दैनिक यात्री एसोसिएशन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने भी उठाया था। यात्रियों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने उत्तर प्रदेश के कई मंडलों के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों का चयन किया है।

इस योजना में उत्तर रेलवे के लखनऊ और मुरादाबाद मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, इज्जतनगर और वाराणसी मंडल तथा उत्तर मध्य रेलवे के आगरा, झांसी और प्रयागराज मंडल शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बड़े और प्रमुख स्टेशनों पर पहले से ही शौचालय की व्यवस्था मौजूद है, लेकिन छोटे और ग्रामीण स्टेशनों पर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

इन नए शौचालयों के निर्माण से हजारों महिला यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक सुविधा मिलेगी। यह कदम न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा करेगा, बल्कि उनकी यात्रा को भी अधिक सहज और भरोसेमंद बनाएगा। यह पहल महिला यात्रियों के लिए एक सकारात्मक और सराहनीय बदलाव के रूप में देखी जा रही है।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X