Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• पंजाब सरकार CBI को सौंपेगी झोटा हत्याकांड की जांच, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान • Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां • Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश • नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ • पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र  लिखे, लेकिन भाजपा  की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता  नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील • 35 फीट के रावण के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, दशहरा देखने उमड़ा जनसैलाब • विजिलेंस ब्यूरो ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए एसएचओ को रंगे हाथों काबू किया • गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात • प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

मनोरंजन

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के दो साल, कृति सेनन ने बताया क्यों सिफ्रा का किरदार हैं खास

Updated on Tuesday, February 10, 2026 17:06 PM IST

दो साल पहले कृति सेनन ने फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में एक बिल्कुल अलग और अनोखा किरदार निभाया था, जिसने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि उनके करियर में भी एक नया अध्याय जोड़ दिया। सिफ्रा के रूप में कृति की परफॉर्मेंस को हर तरफ से सराहना मिली। शाहिद कपूर के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री, सिफ्रा की मासूम और चुलबुली हंसी, और ‘धक धक’ गाने में उनका ग्रेसफुल डांस—हर पल दर्शकों के लिए यादगार बन गया।

कृति सेनन ने एक बार इस किरदार को मिल रहे प्यार पर अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा था, “मुझे लगता है कि सिफ्रा को एक किरदार के तौर पर बहुत सारा प्यार मिला है, और मैंने इसे खुद महसूस किया है। मैं जहां भी गई—चाहे भारत में या फिर लंदन में—लोग मुझसे सिफ्रा के नाम से फोटो खिंचवाना चाहते थे। एक बार एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मुझे सिफ्रा कहकर संबोधित किया। जब लोग आपको आपके नाम से ज़्यादा आपके किरदार के नाम से पहचानते हैं, तो वह किसी भी अभिनेता के लिए बहुत बड़ी जीत होती है। इसका मतलब है कि आपने सच में दर्शकों के दिल को छुआ है।”

इस बात का सबसे बड़ा सबूत वह पल था, जब कृति ने एक थिएटर से वीडियो साझा किया था, जहां दर्शक सिफ्रा की शरारतों पर ठहाके लगाकर हंस रहे थे। अपने किरदार को दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाते देखना कृति के लिए बेहद खास अनुभव था। इस पर उन्होंने कहा था,
“सिफ्रा जैसा किरदार पाकर खुशी है, जो लोगों को हंसा भी सके और जिससे वे प्यार भी कर बैठें।”

साल 2024 कृति सेनन के नाम रहा, जब उन्होंने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, द क्रू और दो पत्ती जैसी तीन हिट फिल्मों के जरिए अपने अभिनय के अलग-अलग रंग दिखाए। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के क्लाइमेक्स में ‘धक धक’ गाने पर कृति का दमदार परफॉर्मेंस दर्शकों का फेवरेट बन गया और एक यादगार सिनेमाई पल के रूप में उभरा।

वहीं 2025 में तेरे इश्क में के साथ कृति ने एक बार फिर इंडस्ट्री में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। हर नए किरदार और हर नए चुनाव के साथ कृति सेनन खुद को अपनी पीढ़ी की सबसे बहुमुखी और निडर अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित करती जा रही हैं।

 

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

: दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

: भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

: दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

: 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

: 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

X