Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

मनोरंजन

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

Updated on Tuesday, October 20, 2026 10:53 AM IST

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हुई फायरिंग की घटना ने फिल्मी जगत में चिंता बढ़ा दी है। मुंबई को देश के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है, लेकिन हाल के दिनों में सामने आई घटनाओं ने फिल्मी सितारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिनेत्री पूनम पांडे, नीतू चंद्रा, कुनिका सदानंद और उर्वशी रौतेला ने इस घटना पर चिंता जताई है। अभिनेत्री पूनम पांडे ने कहा कि इस खबर को सुनकर कुछ देर के लिए सन्न रह गई थी। उन्हें अब भी इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है और वह सदमे में हैं।

पूनम ने कहा कि कल मैं एक दुर्गा पंडाल में थी और अभी भी वहीं जा रही हूं। जब मीडिया के कुछ दोस्तों ने मुझे इस घटना के बारे में बताया, तो मैं दो मिनट के लिए पूरी तरह सन्न रह गई। मैं सोच रही थी कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। सच कहूं तो मैं अभी भी सदमे में हूं। आज सुबह से ही मैं उन दो लड़कों के बारे में खबरें देख रही हूं। फुटेज में वे बिल्कुल दुबले-पतले और कम उम्र के लग रहे थे। वे उन गैंगस्टर्स की तरह बिल्कुल नहीं दिख रहे थे, जिन्हें हम फिल्मों में देखते हैं। कुछ दुबले-पतले लड़के कहीं से आए और उन्होंने इतने बड़े स्टार को निशाना बनाकर फायरिंग की। टाइगर श्रॉफ ने अच्छी और विवादों से दूर रहने वाली फिल्में की हैं। मुझे नहीं लगता कि अभिनेता की किसी से दुश्मनी होगी।

पूनम ने कहा कि कोई व्यक्ति फुटबॉल खेलकर घर लौट रहा हो और उसे निशाना बनाया जाए, सोचिए यह कितना खौफनाक है। यह ऐसा है कि मैं अभी आपसे बात कर रही हूं और आगे चलते हुए कुछ हो जाए। भगवान न करे, ऐसा किसी के साथ हो। यह बेहद डरावनी बात है। हम बीमारियों से बचने और खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं को कैसे रोका जाए। मुंबई अभी भी सुरक्षित शहर है, लेकिन इस तरह की घटना बेहद चौंकाने वाली है। उन्होंने राहत जताई कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस पर भरोसा जताते हुए कहा कि अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े सवाल पर उन्होंने सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि डर तो लगता है न। ऐसी मौत नहीं मरना चाहते। यह बहुत डरावना है। हमारे इवेंट्स में सुरक्षाकर्मी होते हैं, लेकिन हम हर जगह सुरक्षा लेकर नहीं जाते। टाइगर भी फुटबॉल खेलने गए थे। मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी को अपनी सुरक्षा बढ़ानी होगी।

अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने भी टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि यह खबर झूठी है, क्योंकि उनके लिए मुंबई में इस तरह की घटना की कल्पना करना मुश्किल था। मुझे लगा कि यह झूठ है, क्योंकि ऐसा हो ही नहीं सकता। मुंबई खासकर बहुत सुरक्षित जगह है, जहां हम रहते हैं और जहां से मैंने करीब 20 साल पहले अपना करियर शुरू किया था। मुझे हमेशा यहां बहुत सुरक्षित माहौल मिला है। मैंने सोचा कि यह घटना किसी दूसरी जगह हुई होगी। लेकिन, जब मुझे पूरी जानकारी मिली, तो बहुत डर लगने लगा। यह बेहद दुखद एहसास है और मैं बहुत डर गई हूं।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में हुई घटनाओं से लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। मनोरंजन जगत के लोग लोगों को खुशियां देते हैं और उनकी सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस पर भरोसा जताते हुए उम्मीद की कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी और लोग एक बार फिर मुंबई में सुरक्षित महसूस कर सकेंगे। यह सोचकर भी घबराहट होती है कि घटना के पीछे कोई दुश्मनी है या कोई दूसरा कारण। उन्होंने टाइगर श्रॉफ और उनके पिता जैकी श्रॉफ को लेकर भी चिंता जताई। अभिनेत्री ने बाबा सिद्दीकी से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए कहा कि उस घटना के बाद भी लोग काफी घबरा गए थे।

सुरक्षा व्यवस्था पर बात करते हुए नीतू ने कहा कि कलाकार शॉपिंग मॉल, भीड़भाड़ वाली जगहों और कार्यक्रमों में जाते हैं। वे ऐसी जगहों पर शूटिंग भी करते हैं। अब उन्हें इस बात की चिंता हो रही है कि ऐसे माहौल में बाहर निकलना कितना सुरक्षित है। सभी को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है और कलाकारों को अपने परिवार तथा बॉडीगार्ड्स के साथ बाहर निकलने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुंबई पुलिस लोगों को दोबारा सुरक्षित महसूस कराएगी।

अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने इस घटना के बाद बॉलीवुड के लोगों से जागरूक होने और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब बॉलीवुड के लोगों को जाग जाना चाहिए। जब आप सरकार का समर्थन करते हैं और उसके पक्ष में बोलते हैं, तो आपको यह भी सोचना चाहिए कि सरकार आपके लिए क्या कर रही है। आप सभी को अब जागने और हकीकत को समझने की जरूरत है। हमें अपने देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आवाज उठानी चाहिए, क्योंकि इसका असर हमारे अपनों की सुरक्षा पर भी पड़ता है। दोस्तों, परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ प्रशंसकों की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। आम लोग टिकट खरीदकर सिनेमा देखने आते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी आवाज उठाना जरूरी है।

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह खबर उनके लिए बेहद परेशान करने वाली है और उनकी संवेदनाएं टाइगर श्रॉफ तथा उनके परिवार के साथ हैं। मुझे सच में बहुत बुरा लग रहा है। यह वाकई बहुत परेशान करने वाली बात है। मेरी संवेदनाएं, हिम्मत और प्रार्थनाएं टाइगर और उनके परिवार के साथ हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले में बहुत जल्द कार्रवाई करेगा। सच कहूं तो यह वाकई बेहद परेशान करने वाली घटना है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है और हम इसकी निंदा करते हैं। भगवान की कृपा से टाइगर बिल्कुल सुरक्षित हैं और सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन फिर भी इसके दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

: दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

: भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

: दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

: 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

: मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

X