Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

खेल

एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

Updated on Tuesday, October 20, 2026 10:49 AM IST

नागोया: । एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पैरा जैवलिन थ्रो में भारत की झोली में एक साथ दो और मेडल आए हैं। प्रदीप कुमार ने एफ54 स्पर्धा में सिल्वर जीता, तो आयुष वर्मा ने एफ53 में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। प्रदीप कुमार ने 27.45 मीटर का बेस्ट थ्रो करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, आयुष 17.88 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहे। प्रदीप और आयुष का यह सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन भी है। प्रदीप ने 901 रजा अंक हासिल किए, जबकि आयुष को 793 रजा अंक मिले। वहीं, ईरान के इरफान बोंडोरी 30.24 के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। उन्होंने कुल 986 रजा अंक हासिल किए।

इससे पहले, सोमवार को एफ46 स्पर्धा में रिंकू हुड्डा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था, जबकि अजीत सिंह सिल्वर जीतने में सफल रहे थे। रिंकू ने 65.11 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जबकि अजीत ने 65.02 मीटर का थ्रो करते हुए सिल्वर मेडल जीता। वहीं, शूटिंग में मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 233.7 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

वहीं, टेबल टेनिस में भी भारत ने मंगलवार को 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते। बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में देश के लिए ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं, प्रार्ची दुबे भी अपना सेमीफाइनल मैच हार गईं और उन्हें ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा। प्रार्ची को सेमीफाइनल में अल-दयेनी के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। भाविना पटेल और सोनलबेन पटेल को भी अपने सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और दोनों ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। सोमवार का दिन भारत के लिए एशियन पैरा गेम्स में शानदार रहा था और देश की झोली में कुल 11 मेडल आए, जिसमें 4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे।

 

Have something to say? Post your comment
एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल

: एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल

बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला

: बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला

एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

: एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

: टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

वनडे ट्राई सीरीज: अटल की शतकीय पारी, राशिद का चला जादू, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रनों से रौंदा

: वनडे ट्राई सीरीज: अटल की शतकीय पारी, राशिद का चला जादू, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रनों से रौंदा

शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

: शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

: एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

: डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

: एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

: दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

X