Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

हरियाणा

हरियाणा के प्लाटून कमांडर की बेटी वृंदावन से लापता, पति के साथ आई थी घूमने...एक साल पहले हुई थी शादी

Updated on Wednesday, February 11, 2026 14:20 PM IST

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली 27 वर्षीय सपना वृंदावन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। सपना अपने पति के साथ घूमने के लिए वृंदावन आई थी, लेकिन 8 फरवरी को वह अचानक भीड़ के बीच से गायब हो गई। घटना के बाद से परिवार बेहद परेशान है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सपना की शादी करीब एक साल पहले हिसार निवासी संजय के साथ हुई थी। सपना एक निजी कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के पद पर कार्यरत बताई जा रही है। सपना और उसके पति 6 फरवरी को वृंदावन पहुंचे थे और धार्मिक स्थलों के दर्शन कर रहे थे। पति संजय के अनुसार 8 फरवरी को दोनों चीरघाट इलाके में यमुना में बोटिंग करने के बाद बांके बिहारी मंदिर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान भीड़ अधिक होने के कारण सपना अचानक नजरों से ओझल हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। घटना के बाद से सपना का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बताया जा रहा है।

सपना के पिता बलवंत बिश्नोई, जो हरियाणा में सिविल डिफेंस में होमगार्ड प्लाटून कमांडर हैं, ने वृंदावन पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने शुरू में मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें इधर-उधर भटकाया गया।

उनके अनुसार जब उन्होंने 112 पर फोन किया तो उन्हें पर्यटन थाने जाने के लिए कहा गया, लेकिन वहां पहुंचने पर थाना बंद मिला। इसके बाद वृंदावन कोतवाली में शिकायत देने के करीब 26 घंटे बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। वृंदावन कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सपना की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) भी ट्रेस किए जा रहे हैं, ताकि लोकेशन का पता लगाया जा सके।

 
Have something to say? Post your comment
ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

: ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

: बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

: HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

: पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

: हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

: जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

X