Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

हरियाणा

गुरूवार को सूरजकुंड से शुरू होगा भाजपा का महाप्रशिक्षण अभियान, बनेगी प्रशिक्षण की पूरी रूपरेखा

Updated on Wednesday, February 11, 2026 20:16 PM IST

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी का महा प्रशिक्षण अभियान गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। हरियाणा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा बनाने के लिए पहली कार्यशाला फरीदाबाद के सूरजकुंड में गुरुवार को होगी। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे शुरू होने वाली इस कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान की कमान संभालने वाले राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा सहित तमाम बड़े नेता भी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली के अनुसार साल भर तक विभिन्न स्तरों पर चलने वाले महाप्रशिक्षण अभियान के तहत संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, आचार और व्यवहार से प्रशिक्षित किया जाएगा। 12 फरवरी को सूरजकुंड में आयोजित  पहली कार्यशाला में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी और प्रशिक्षण टोलियों के पदाधिकारी और सदस्य सम्मिलित होंगे। जिसमें आगामी महीनों में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।


प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि महा प्रशिक्षण की शुरूआत सबसे पहले मंडल स्तर से होगी। मंडलों में प्रशिक्षण 7 मार्च से 14 अप्रैल बाबा साहेब आंबेडकर जयंती तक आयोजित किये जाएंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मंडलों में 24 घंटे की ड्यूटी रहेगी।  हर मंडल में 24 घंटे रहकर निश्चित किए गए विषयों पर मंडलों के कार्यकर्ता से संवाद करेंगे।
इसके बाद यह महाप्रशिक्षण अभियान जिलों में शुरू होगा। जिलों में 15 अप्रैल से 20 मई तक प्रशिक्षण होंगे। जिला के बाद प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,  जिसमें पार्टी के विधायकों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और निकाय प्रतिनिधियों के लिए भी अलग से प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।


भाजपा प्रदेश मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण तथा संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण है। इस अभियान के तहत वैचारिक प्रतिबद्धता का निर्माण करना, कार्य पद्धति एवं कार्यकर्ता व्यवहार में सिद्धता का निर्माण करना, पार्टी के इतिहास और विकास की जानकारी, सक्षम एवं योग्य कार्यकर्ताओं का निर्माण करना, कार्यकर्ताओं में समाज के प्रति संवेदनशीलता एवं दायित्व बोध जागृत करना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय टोली का गठन किया गया है। इस टोली में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ, ओपी धनखड़, वीडी शर्मा, रत्नाकर, वी. मुरलीधरन, शशांक मणि त्रिपाठी, कविता पाटीदार, डा. शिव शक्ति बक्शी, राजकुमार शर्मा, डा. अभिनव प्रकाश, राजकुमार आदि नेता शामिल हैं।


श्री बड़ौली ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के मानवता की एकता के सिद्धांतों पर आधारित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव, राष्ट्र निर्माण और जनसेवा की भावना को मज़बूत करेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी, अनुशासन, पब्लिक रिलेशन और वर्तमान चुनौतियो से निपटने के बारे में जानकारी दी जाएगी।

 
 
Have something to say? Post your comment
ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

: ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

: बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

: HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

: पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

: हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

: जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

X