Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

हरियाणा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के प्रणेता एवं राष्ट्रवाद के मजबूत स्तम्भ थे : डा. सतीश पूनिया

Updated on Wednesday, February 11, 2026 20:38 PM IST

चंडीगढ़ : अंत्योदय के प्रणेता एवं राष्ट्रवाद के मजबूत स्तम्भ श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस संगोष्ठी का बुधवार को नूंह स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं हरियाणा की नायब सिंह सैनी की सरकार जनकल्याणकारी नीतियों से ’लक्ष्य अंत्योदय-प्रण अंत्योदय’ के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का कार्य प्रतिबद्धता के साथ कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रहित एवं मोदी सरकार की जनकल्याण की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर कार्यकर्ता संकल्पित होकर कार्य करें। इससे पहले डा. पूनिया ने पंडित दीनदयायल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।


डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा सरकार में योजनाओं का सभी को समान रूप से लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि काबलियत के मामले में ना कोई जाति होती और ना कोई धर्म होता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान अब्दुल कलाम राष्ट्रपति बनें, क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम सच्चे मुसलमान थे और देश से प्यार करते थे और देश को ताकत देते थे।
डा. पूनिया ने कहा कि जनता पार्टी का हिस्सा जनसंघ था और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के पहले अध्यक्ष थे। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत कश्मीर में हुई क्योंकि डा. मुखर्जी कश्मीर को देश से अलग देखना नहीं चाहते थे। डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी के सहयोगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय थे। डा. पूनिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल का कहना था कि हर हाथ को काम और हर पेट को रोटी मिलनी चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलते हुए भाजपा सरकार लगातार गरीब कल्याण की योजनाएं बनाकर जनता की सेवा कर रही है।


भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा आज सत्ता और संगठन दोनों स्तर पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब कांग्रेस और नेहरू का पूरे देश में दबदबा था और भाजपा के पास केवल तीन सांसद थे, लेकिन जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफर में पार्टी ने संघर्ष, त्याग और बलिदान के बल पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन को खड़ा करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भारतीय राजनीति में एक विचारक, दार्शनिक और चिंतक के रूप में जाना जाता है। उनके ‘एकात्म मानव दर्शन’, ‘अंत्योदय’, ‘हर हाथ को काम, हर पेट को रोटी और खेत को पानी’ जैसे विचार आज भी भाजपा की नीतियों की आधारशिला है।
डॉ. पूनिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलते हुए देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है और भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की राह में रोड़े अटकाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जनता के अटूट विश्वास के दम पर भाजपा हर चुनौती को पार कर रही है।


भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने ‘अंत्योदय’ का मंत्र दिया जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। डा. पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा की नायब सैनी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का अनुसरण करते हुए जनता की सेवा में जुटी है। केंद्र की मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित और पिछड़े वर्ग को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, राष्ट्र प्रथम की भावना और अंत्योदय का पालन ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर संगोष्ठी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू, पूर्व मंत्री संजय सिंह, आजाद मोहम्मद, जिला प्रभारी समय सिंह भाटी मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी, रमेश मानुवास, कार्यक्रम संयोजक जाहिद हुसैन चेयरमैन मनीष जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 
Have something to say? Post your comment
ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

: ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

: बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

: HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

: पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

: हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

: जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

X