Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

हरियाणा

हरियाणा में रंगदारी का आतंक: जनता और जनप्रतिनिधि असुरक्षित

Updated on Thursday, February 12, 2026 19:34 PM IST

 

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा में लगातार बढ़ती रंगदारी, फिरौती और गैंगस्टर गतिविधियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और जनता भय के माहौल में जीने को मजबूर है।

 

कुमारी सैलजा ने कहा कि रोहतक जिले में पूर्व विधायक बलराज कुंडू से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगकर दो दिन का अल्टीमेटम देना अत्यंत गंभीर विषय है। इसी प्रकार फरीदाबाद के एक उद्योगपति से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगना और चेतावनी स्वरूप गोलियां भेजना अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सिरसा जिले में भी दो कारोबारियों से पांच-पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की घटनाएं सामने आई हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में संगठित अपराध का नेटवर्क सक्रिय है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। व्यापारी, उद्योगपति, दुकानदार, शिक्षण संस्थान संचालक, अस्पताल प्रबंधन और यहां तक कि जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं।

 

कुमारी सैलजा ने प्रदेश की वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी से सवाल किया कि आखिर कानून व्यवस्था किसके नियंत्रण में है? क्या सरकार किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है? क्या प्रशासन तब जागेगा जब खतरा सीएम हाउस तक पहुंचेगा। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में सक्रिय गैंगस्टरों और रंगदारी नेटवर्क के विरुद्ध सख्त और निर्णायक अभियान चलाया जाए, पीड़ितों को तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाए तथा हालिया घटनाओं में संलिप्त अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम दंड दिलाया जाए।

 

कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार का पहला दायित्व नागरिकों को भयमुक्त वातावरण देना है। यदि आम जनता और जनप्रतिनिधि स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे, तो यह शासन और प्रशासन की गंभीर विफलता है। हरियाणा की जनता जवाब भी चाहती है और सुरक्षा भी।

Have something to say? Post your comment
ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

: ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

: बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

: HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

: पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

: हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

: जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

X