Friday, 30 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

बेटियां श्मशान में, पिता को मकान खाली करने का फरमान! गाजियाबाद सुसाइड केस में बेघर होगा 3 शादियों वाला पिता

Updated on Friday, February 13, 2026 11:19 AM IST

टीला मोड़ थाना क्षेत्र की 'भारत सिटी सोसाइटी' में 4 फरवरी की सुबह जो चीखें गूंजी थीं, उनका दर्द अब गहरे रहस्यों में बदल गया है। तीन नाबालिग बहनों की मौत के बाद अब इस केस में ऐसे खुलासे हो रहे हैं, जिसने पुलिस और सोसाइटी के लोगों को सुन्न कर दिया है।

बेघर होने की कगार पर पीड़ित पिता
एक तरफ पिता चेतन अपनी तीन बेटियों की मौत के गम में डूबे हैं, वहीं गुरुवार को उन्हें एक और झटका लगा। फ्लैट मालिकों ने चेतन को नीचे बुलाकर साफ कह दिया कि वे तुरंत फ्लैट खाली कर दें। चेतन ने पुलिस जांच का हवाला देकर समय मांगा, लेकिन मालिकों ने जल्द खाली न करने पर 'कानूनी नोटिस' की चेतावनी दे दी है।

सोसाइटी में सन्नाटा, 3 शादियों के खुलासे से हड़कंप
इस दर्दनाक हादसे के बाद जब जांच शुरू हुई, तो पता चला कि चेतन ने तीन शादियां कर रखी हैं। यह खबर जैसे ही सोसाइटी में फैली, लोग दंग रह गए। पहले किसी को इस बात की भनक तक नहीं थी। अब लोग इस एंगल से भी देख रहे हैं कि क्या घर के भीतर का तनाव इन बच्चियों की मौत की वजह बना?

क्या 'कोरियाई गेम' ने ली जान?
पिता चेतन ने पुलिस को एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटियां मोबाइल पर कोरियाई टास्क वाले गेम्स खेलती थीं और कोरियाई संस्कृति (K-Culture) से बेहद प्रभावित थीं। पुलिस अब डिजिटल फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से यह पता लगा रही है कि क्या किसी ऑनलाइन चैलेंज या 'सुसाइड गेम' ने उन्हें मौत के करीब धकेला।

1000 पन्नों का बैंक रिकॉर्ड और आर्थिक तंगी
पुलिस को चेतन के तीन बैंक खातों की डिटेल मिली है, जो 1000 पन्नों से भी ज्यादा की है। पुलिस इन खातों के लेनदेन की बारीकी से जांच कर रही है ताकि चेतन की आर्थिक स्थिति का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी देख रही है कि क्या उन पर कोई बड़ा कर्ज या आर्थिक दबाव था, जिसने परिवार को इस खौफनाक कदम की ओर मोड़ा।

हटे बैरियर, लेकिन बना हुआ है खौफ
हादसे वाली जगह से पुलिस ने बैरियर और रस्सियां तो हटा दी हैं, लेकिन पार्क में खेलने वाले बच्चों और वहां से गुजरने वाले लोगों के मन से डर नहीं हटा है। सोसाइटी का माहौल अब भी भारी है और हर कोई बस एक ही सवाल पूछ रहा है— आखिर उन तीन मासूमों ने मौत को गले क्यों लगाया?

 

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X