Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

हरियाणा

पूर्व विधायक दुड़ाराम ने नए बस अड्डे से नोखा-मुकाम के लिए रोडवेज बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

Updated on Friday, February 13, 2026 17:02 PM IST

फतेहाबाद : हरियाणा के पूर्व संसदीय सचिव एवं फतेहाबाद के पूर्व विधायक दुड़ाराम ने शुक्रवार को फतेहाबाद के नए बस अड्डे से नोखा-मुकाम के लिए विशेष हरियाणा रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुकाम मेले के अवसर पर शुरू की गई इस बस सेवा का क्षेत्र के नागरिकों व श्रद्धालुओं ने स्वागत करते हुए इसे जनसुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि राजस्थान स्थित पवित्र मुक्ति धाम मुकाम में आयोजित होने वाले गुरु जम्भेश्वर धाम मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को अब सीधी व सुरक्षित यात्रा सुविधा मिलेगी। पहले यात्रियों को विभिन्न स्थानों पर बसें बदलनी पड़ती थीं, जिससे समय और धन दोनों अधिक खर्च होते थे, जबकि अब यह सेवा यात्रा को सरल और सुगम बनाएगी।
पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा राज्य सरकार की प्राथमिकता है तथा यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सेवा बिश्नोई समाज सहित सभी श्रद्धालुओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगी और क्षेत्र में बेहतर परिवहन सुविधाओं को बढ़ावा देगी।
रोडवेज महाप्रबंधक महेन्द्र शर्मा ने बताया कि विशेष बस सेवा 13 से 18 फरवरी तक संचालित की जाएगी। पहली बस प्रतिदिन सुबह 9 बजे फतेहाबाद से रवाना होकर शाम लगभग 5 बजे मुकाम पहुंचेगी तथा वापसी सेवा भी 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। इस मार्ग का किराया लगभग 385 रुपये निर्धारित किया गया है, जिससे श्रद्धालु किफायती दर पर यात्रा कर सकेंगे।
बस सेवा हिसार, राजगढ़, चूरू और बीकानेर होते हुए नोखा-मुकाम पहुंचेगी, जिससे मार्ग में पड़ने वाले क्षेत्रों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। इस सेवा से फतेहाबाद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं और यात्रियों को सीधे आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।
 इस अवसर पर रोडवेज महाप्रबंधक महेन्द्र शर्मा, यातायात प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह, मुख्य निरिक्षक राम सिंह, दयाल सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज सुखदर्शन सहित बिश्नोई समाज के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Have something to say? Post your comment
ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

: ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

: बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

: HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

: पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

: हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

: जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

X