Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

हरियाणा

3200 रूपये मासिक सर्वाधिक पेंशन देने वाला हरियाणा बना देश का पहला राज्य : कौशिक

Updated on Friday, February 13, 2026 19:10 PM IST

भिवानी : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और इनेलो पेंशन के मुद्दे पर जनता के बीच भ्रम फैलाकर अपनी झूठ की दुकान चलाने की कोशिश कर रहे हैं। गांव सांगा में आयोजित अपने भव्य सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कौशिक ने स्पष्ट किया कि हरियाणा सरकार बुजुर्गों का सम्मान करने में देश में सबसे आगे है और किसी भी पात्र व्यक्ति की पेंशन नहीं काटी गई है। सम्मान समारोह के आयोजक ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरेश सांगा रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल महामंत्री सुनील धारेडू ने किया। वीरेंद्र कौशिक ने पिछली सरकारों के कार्यकाल की तुलना करते हुए बताया कि बीजेपी सरकार ने बुजुर्गों के लिए सबसे अधिक काम किया है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने 5 साल में मात्र 200 रूपये, कांग्रेस ने 10 साल में 700 रूपये तथा भाजपा ने 11 साल में 2200 रूपये की रिकॉर्ड वृद्धि की है तथा अब 3200 रूपये मासिक सर्वाधिक पेंशन देने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना है। कौशिक ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष उंगली कटवाकर शहीद बनने की कोशिश कर रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि बीजेपी ने लाभार्थियों की संख्या 17 लाख से बढ़ाकर अब 20 लाख 31 हजार 367 कर दी है। विपक्ष द्वारा आय सीमा को लेकर फैलाए जा रहे झूठ पर कौशिक ने स्पष्ट किया कि आय सीमा सबसे पहले 13 अगस्त 1992 को कांग्रेस सरकार के दौरान लगाई गई थी, तब पेंशन मात्र 100 रुपये थी। समारोह में कौशिक ने कहा कि सरकार केवल पेंशन ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य की भी चिंता कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है, ताकि परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने जोर देकर कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य है कि गरीब का पैसा सीधे उसके खाते में जाए। इस अवसर पर रमेश पचेरवाल, प्रदीप प्रजापति, धीरज बापोड़ा, अंकित पालुवास, सरपंच सुनील, जयवीर शर्मा, सतपाल, अशोक बिडलान सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। 

 

Have something to say? Post your comment
ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

: ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

: बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

: HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

: पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

: हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

: जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

X