Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

हरियाणा

जनविरोधी नीतियों से आहत हरियाणा: जवाबदेही से बचती मौजूदा सरकार - राव नरेंद्र सिंह

Updated on Friday, February 13, 2026 19:19 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि-प्रधान देश है, जिसमें हरियाणा का योगदान अतुलनीय रहा है। राज्य का कृषि क्षेत्र न केवल राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि जीडीपी वृद्धि में भी निर्णायक सहयोग देता है। लेकिन अफसोस की बात है कि केंद्र और राज्य की वर्तमान सरकारों की नीतियां लगातार किसानों और हरियाणा वासियों के हितों के विपरीत साबित हो रही हैं।
हाल ही में भारत-अमेरिका के बीच हुई अंतरिम ट्रेड डील ने हरियाणा के किसानों पर सीधा प्रहार किया है। इस डील के तहत अमेरिकी कृषि उत्पादों को शून्य टैरिफ पर भारतीय बाजार में प्रवेश की अनुमति मिलने से देशी किसानों की फसलों—जैसे मक्का, ज्वार, कपास और अन्य की कीमतें धराशायी हो सकती हैं।यह डील किसानों के खिलाफ एक खुला षड्यंत्र है, जो उनकी आजीविका को छीनने का काम कर रही है। किसान संगठनों ने पहले ही इसका विरोध शुरू कर दिया है और कांग्रेस पार्टी हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है। हम इस अन्यायपूर्ण समझौते का पुरजोर विरोध करते हैं और किसानों के हको की रक्षा के लिए हर संभव संघर्ष करेंगे।
इसी तरह, बुजुर्गों की ओल्ड एज सम्मान भत्ता योजना में किए गए बदलाव बुजुर्गों के सम्मान और गरिमा पर सीधा आघात हैं। सरकार ने पेंशन की पात्रता को बच्चों की आय से जोड़कर एक तुगलकी फरमान जारी किया है, जो सरासर अन्याय है। बुढ़ापा पेंशन का उद्देश्य बुजुर्गों को स्वाभिमान के साथ जीने का अवसर देना था, न कि उन्हें अपमानित करना। यह नीति गरीब और मध्यम वर्ग के बुजुर्गों से उनका हक छीन रही है। बुजुर्गों में इस फैसले से गहरा रोष व्याप्त है।
एचपीएससी की भर्तियों में भी हरियाणा के शिक्षित युवाओं के साथ घोर अन्याय हो रहा है। राज्य में प्रतिभाशाली और योग्य युवा भरमार हैं, फिर भी एचपीएससी द्वारा की जा रही भर्तियों में बाहर के राज्यों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। क्या हरियाणा में प्रतिभा का अकाल पड़ गया है? बिल्कुल नहीं! यह सरकार हरियाणवी युवाओं के रोजगार छीनकर उन्हें निराशा की ओर धकेल रही है, जबकि अन्य राज्यों के युवाओं को यहां की नौकरियां बांटी जा रही हैं। क्या हरियाणा के युवा गुजरात या अन्य राज्यों में नौकरियां पा रहे हैं? नहीं! तो फिर यहां की नौकरियों में भेदभाव क्यों? इन भर्तियों में धांधली की आशंका गहराई से जांच की मांग है। यह हरियाणा के युवाओं के साथ शर्मनाक व्यवहार है।
राशन कार्ड के मामले में भी सरकार की मनमानी चरम पर है। गरीब परिवारों के लिए खाद्य सुरक्षा का एकमात्र माध्यम राशन कार्ड है, लेकिन सरकार ने लाखों राशन कार्ड निर्ममता से रद्द कर दिए हैं। नाम, उम्र जैसी मामूली त्रुटियों के बहाने कार्ड काटे जा रहे हैं और लोगों को सरल केंद्रों के चक्कर लगाने पर मजबूर किया जा रहा है। चुनाव से पहले वोट बैंक बनाने के लिए बड़े पैमाने पर राशन कार्ड जारी किए गए और अब उन्हें रद्द कर गरीबों से उनका हक छीना जा रहा है—यह वोट चोरी से कम नहीं है।
राव नरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इन दमनकारी नीतियों के खिलाफ जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हम हर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएंगे और सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगे। 16 फरवरी को प्रदेश भर में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सरकार की इन जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना देंगे व ज्ञापन सौंपेंगे।
  हमारी लड़ाई हरियाणा के किसान, बुजुर्ग, युवा और गरीबों के सम्मान, हक और न्याय के लिए है। जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ है और आने वाले समय में यह सरकार जनता की अदालत में जवाबदेह होगी।
 
Have something to say? Post your comment
ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

: ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

: बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

: HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

: पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

: हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

: जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

X