Friday, 30 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

एस जयशंकर और कनाडाई विदेश मंत्री की म्यूनिख में मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों में नई गति

Updated on Monday, February 16, 2026 18:54 PM IST

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। सितंबर 2025 के बाद से यह उनकी पांचवीं मुलाकात थी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में लगातार प्रगति पर जोर दिया। 

कनाडा सरकार ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा, “विदेश मंत्री अनीता आनंद ने जर्मनी में म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के मौके पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर से मुलाकात की।” बयान में आगे कहा गया, “सितंबर 2025 के बाद से मंत्रियों के बीच यह पांचवीं मीटिंग है, जो कनाडा-भारत के संबंध में बढ़ती रफ्तार को दिखाती है, जो 75 साल से ज्यादा पुराने राजनयिक संबंधों और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर बनी है। मंत्रियों ने एनर्जी, तकनीक और व्यापार समेत कई क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर चर्चा की।”

भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका पर जोर देते हुए कनाडाई सरकार ने प्रेस रिलीज में कहा, “मंत्री आनंद ने दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने के नाते कनाडा के लिए एक साझेदार के तौर पर भारत की अहमियत पर ध्यान दिया।” दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बिजनेस, उद्योग और श्रमिक के लिए साझा तकनीकी फायदों और साझेदारी के बड़े मौकों की पुष्टि की।”

दोनों पक्षों ने अक्टूबर 2025 में घोषित कनाडा-भारत संबंधों के लिए जॉइंट रोड मैप पर हुई ठोस प्रगति पर भी जोर दिया और रोड मैप की प्राथमिकताओं को लागू करके संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक मजबूती और स्थिरता के लिए कनाडा-भारत व्यापार को बढ़ाने और उसमें विविधता लाने के लिए अपना वादा दोहराया।कनाडा के विदेश मंत्रालय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “विदेश मंत्री आनंद अपने भारतीय समकक्ष डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर को एमएससी2026 में कनाडा-भारत संबंध और उनकी साझा रुचियों को आगे बढ़ाने के लिए आगे के काम पर चर्चा करने के लिए देखकर खुश हुईं।”

वहीं एस. जयशंकर ने भी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ बैठकर बातचीत करके बहुत अच्छा लगा। भारत-कनाडा के संबंध लगातार आगे बढ़ रहे हैं।” यह उच्च स्तरीय बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब उम्मीद है कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी मार्च के पहले हफ्ते में भारत का दौरा करेंगे। कनाडा में भारत के हाई कमिश्नर, दिनेश पटनायक ने संकेत दिया है कि पीएम कार्नी इस यात्रा के दौरान यूरेनियम, एनर्जी, जरूरी मिनरल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े एग्रीमेंट्स पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X