Friday, 30 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भारतीय लेखा एवं अन्य सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात

Updated on Monday, February 16, 2026 18:55 PM IST

भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा, रक्षा वैमानिक गुणवत्ता आश्वासन सेवा तथा भारतीय व्यापार सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से यहां राष्ट्रपति भवन में सोमवार को शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि प्रतिष्ठित सेवाओं में उनका चयन राष्ट्रसेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। अनेक युवा जहां तक पहुंचने का सपना देखते हैं, वहां तक पहुंचने का अवसर कुछ ही लोगों को मिलता है। ऐसे में वे अनेक युवाओं के लिए प्रेरणा और आदर्श बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि उदाहरण प्रस्तुत कर नेतृत्व करना उनकी पूरी सेवा-यात्रा के दौरान उनकी जिम्मेदारी रहेगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि जब अधिकारी प्रतिबद्धता के साथ भारत के विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए कार्य करते हैं, तो राष्ट्र और अधिक सशक्त, सक्षम और वैश्विक मंच पर सम्मानित बनता है। आपका उत्साह और समर्पण ‘नए भारत’ के निर्माण में परिवर्तनकारी शक्ति बन सकता है।

भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वे जनविश्वास के संरक्षक और वित्तीय अनुशासन के प्रहरी हैं। कार्यपालिका और लेखा परीक्षा संस्थानों के बीच समन्वय से शासन व्यवस्था में जवाबदेही की प्रभावशीलता बढ़ती है। एक प्रभावी साझेदारी सार्वजनिक व्यय की दक्षता बढ़ाने तथा वांछित परिणाम प्राप्त करने में सहायक होती है। उन्होंने अधिकारियों से संविधान और सेवा की परंपराओं व मूल्यों को सदैव बनाए रखने का आग्रह किया।

भारतीय व्यापार सेवा के अधिकारियों से राष्ट्रपति ने कहा कि वे निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन करने तथा भारतीय उद्योगों को नवाचार, विस्तार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी नीतियों और निर्णयों का मार्गदर्शक सिद्धांत सदैव भारत का राष्ट्रीय हित होना चाहिए। प्रत्येक व्यापार बाधा के समाधान और प्रत्येक समझौते का समर्थन भारत को एक मजबूत और सम्मानित वैश्विक व्यापार भागीदार बनाने में सहायक होगा।

रक्षा वैमानिक गुणवत्ता आश्वासन सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सशस्त्र बलों के लिए अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय हथियार एवं गोला-बारूद की उच्चतम गुणवत्ता सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी है। उनकी भूमिका विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और राष्ट्रीय रक्षा के महत्वपूर्ण संगम पर स्थित है। उन्होंने अधिकारियों से सशस्त्र बलों को बहु-आयामी समेकित अभियानों के लिए सक्षम, तकनीकी रूप से उन्नत और युद्ध के लिए तत्पर बल में रूपांतरित करने के लिए नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X