Friday, 30 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

इंडो-पैसिफिक में संतुलन की रणनीति: मोदी-मैक्रों बैठक पर टिकी दुनिया की निगाहें

Updated on Tuesday, February 17, 2026 11:48 AM IST

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को भारत पहुंचे। उनका उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। मुंबई हवाई अड्डे पर उनका स्वागत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र तथा गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता मिलकर इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 भी लॉन्च करेंगे।विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा भारत–फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और गति देगी।

भारत रवाना होने से पहले राष्ट्रपति मैक्रों ने ‘एक्स’ पर लिखा था कि वह मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन के दौरे पर आ रहे हैं, ताकि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि उनके साथ व्यापार, उद्योग, संस्कृति और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोग भी भारत आ रहे हैं, जो दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आगे कहा, “साथ मिलकर, हम अपने सहयोग को और आगे बढ़ाएंगे। कल मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी।”

राष्ट्रपति मैक्रों भारत सरकार के निमंत्रण पर ‘एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन’ में भाग लेने आ रहे हैं। इस दौरे के दौरान, मैक्रों 19 फरवरी को नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट में भी शामिल होंगे। मंगलवार को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच मुलाकात होगी। इस दौरान दोनों नेता भारत–फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के तहत अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

फ्रांस के राष्ट्रपति 17 से 19 फरवरी तक भारत के ऑफिशियल दौरे पर रहेंगे। यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा दौरा और मुंबई में उनका पहला ऑफिशियल कार्यक्रम है। मंगलवार को दोपहर करीब 3:15 बजे, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों मुंबई के लोकभवन में द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री ऑफिस के मुताबिक, बातचीत में भारत-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के तहत हुई प्रगति का पूरा रिव्यू शामिल होगा। बाद में शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस ईयर ऑफ़ इनोवेशन 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर दोनों देशों के उद्योगपति, स्टार्टअप संस्थापक, शोधकर्ता और नवाचार से जुड़े लोग भी उपस्थित रहेंगे।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X