Monday, 26 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

पंजाब

पंजाब में बढ़ेंगी बुढ़ापा पेंशन, हर महीने मिलेंगे 3100 रुपये, सुखबीर बादल ने किए बड़े ऐलान

Updated on Tuesday, February 17, 2026 19:26 PM IST

गुरदासपुर जिले में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने “पंजाब बचाओ रैली” की शुरुआत की। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के लोगों के लिए बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनने पर बुढापा पैंशन बढ़ाकर 3100 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी। इसके साथ ही 4 रुपये किलो आटा और 20 रुपये किलो दाल स्कीम सरकार के आते ही पहले दिन से शुरू कर दी जाएगी। वहीं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 1 लाख रुपये की सहायता देने का भी वादा किया गया। 

उन्होंने युवाओं को कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त ऋण देने की घोषणा की, जिसे 10 साल में चुकाया जा सकेगा। हर विधानसभा क्षेत्र में एक मेरिटोरियस स्कूल खोलने, वहां मुफ्त पढ़ाई देने और विश्वविद्यालयों में मेरिटोरियस स्कूल के छात्रों के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की बात भी कही गई। इसके अलावा हर जिले में मेडिकल कॉलेज, वेटरिनरी कॉलेज और स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करने का आश्वासन दिया गया।

बादल ने ये भी ऐलान किया कि सत्ता में आने पर पंजाब में सरकारी नौकरियां सिर्फ पंजाबियों को ही देने का कानून लाया जाएगा। साथ ही उद्योगों को सरकारी सुविधाएं तभी मिलेंगी जब वे कम से कम 75 प्रतिशत नौकरियां पंजाब के युवाओं को देंगे। उन्होंने ऐलान किया कि जिन किसानों के पास ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं है, उन्हें सरकार बनने के पहले सप्ताह में ही कनेक्शन दे दिए जाएंगे। पंजाब में बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध मजबूत करने और सीमा क्षेत्र की सरकारी जमीन पर लंबे समय से खेती कर रहे किसानों को मालिकाना हक देने की भी बात कही गई।

बादल ने वर्ल्ड कबड्डी कप और कुश्ती के वर्ल्ड कप दोबारा शुरू कराने की घोषणा की। पशु मेले, घुड़दौड़ मैदान और कबूतरबाजी प्रतियोगिताएं आयोजित करने तथा विजेताओं को बड़े नकद पुरस्कार देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है और उनकी सरकार बनने पर गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अपराधियों की संपत्ति जब्त करने और उन्हें आसानी से जमानत न मिलने देने के लिए कानून बनाने की बात भी कही गई। रैली में बादल ने दावा किया कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर पंजाब के विकास और सुरक्षा को प्राथमिकता देगी।

 
Have something to say? Post your comment
अमित शाह के दबाव के बाद जागी भगवंत मान सरकार, PIT-NDPS एक्ट को लेकर तरुण चुघ का हमला

: अमित शाह के दबाव के बाद जागी भगवंत मान सरकार, PIT-NDPS एक्ट को लेकर तरुण चुघ का हमला

Mission 2027 : राहुल गांधी करेंगे पंजाब का दौरा, कांग्रेस ने तेज की तैयारी

: Mission 2027 : राहुल गांधी करेंगे पंजाब का दौरा, कांग्रेस ने तेज की तैयारी

भांखरपुर फ्लाईओवर के निर्माण में हो रही देरी को लेकर विधायक रंधावा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

: भांखरपुर फ्लाईओवर के निर्माण में हो रही देरी को लेकर विधायक रंधावा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर दी जायेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

: पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर दी जायेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का मजबूत कदम; विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को अब तक 729 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

: हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का मजबूत कदम; विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को अब तक 729 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

दक्षिण कोरियाई पुरुष हॉकी टीम का मोहाली हवाई अड्डे पर ढोल, भांगड़ा और फुलकारियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत

: दक्षिण कोरियाई पुरुष हॉकी टीम का मोहाली हवाई अड्डे पर ढोल, भांगड़ा और फुलकारियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, रमिंदर सिंह आवला ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन

: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, रमिंदर सिंह आवला ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन

पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

: पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

: परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

X