Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• Una : CM सुक्खू ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपए से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को दी बधाई • Himachal: बिलासपुर के बाद अब सुंदरनगर में वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच शुरू, CM सुक्खू ने शिमला से किया उद्घाटन • Shimla: हिमाचल को मिलेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक, पलायन रोकने को भी प्लान • जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार • 'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू • खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू • आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर • जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां • संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी • प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

हरियाणा

जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी पर साधा तीखा हमला, बोले- काट की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती

Updated on Wednesday, February 18, 2026 19:58 PM IST

जींद : जींद में आज बीजेपी की मुख्यमंत्री रैली हो रही है, लेकिन देश की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद इसकी कहीं चर्चा नहीं है। लोग अब भी धर्म और राजनीति के नाम पर वोट दे रहे हैं, बीजेपी के पास कोई ठोस नीति नहीं है। "काट की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती"।जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने जन-विरोधी नीतियां अपनाई हुई हैं। 

बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है, लाडो लक्ष्मी योजना प्रभावित हो रही है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। सद्भाव यात्रा की कोई जरूरत नहीं है, जब तक कोई बड़ा दंगा या घटना न हो।उन्होंने आगे कहा कि 13 मार्च को हांसी में 'सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है, जो युवा जोड़ो अभियान की समाप्ति पर होगा। इस मौके पर जजपा अपनी ताकत दिखाएगी और प्रदेश में बीजेपी सरकार की जड़ें हिलाने का काम करेगी। बीजेपी विभाजन वाली पार्टी है, जो तोड़ने में विश्वास रखती है, जबकि जजपा जोड़ने वाली पार्टी है।

दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह चौधरी देवीलाल की नीतियों को खत्म करने की कोशिश कर रही है, ताकि जनता उनके योगदान को भूल जाए। लेकिन लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में देवीलाल आज भी जिंदा हैं। यदि बीजेपी ने उनकी नीतियों के खिलाफ उंगली उठाई, तो जजपा सड़कों पर लड़ाई लड़ेगी।उन्होंने महिलाओं के खातों में FD कराने वाली बीजेपी की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सरकार गलत हाथों में चली गई, तो ऐसी नीतियां लागू रहेंगी या नहीं, यह संदेहास्पद है।

बीजेपी विभाजन की राजनीति कर रही है और जनता के बीच आग बो रही है, जिसके काटे आने वाले दिनों में उसे ही भुगतने पड़ेंगे।2024 के चुनावों के बाद जजपा एक्टिव मोड में है। पार्टी ने कार्यकारिणी का काम पूरा कर लिया है और अब फील्ड में जाकर काम कर रही है। बीजेपी सरकार जनता को अपने एजेंडे से भटका रही है और बुजुर्गों की पेंशन काट रही है। चौधरी देवीलाल रोटी, कपड़ा और मकान के अधिकार की बात करते थे, लेकिन बीजेपी उस दिशा में काम नहीं कर रही।

 
Have something to say? Post your comment
जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

: जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

X