Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज • Una : CM सुक्खू ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपए से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को दी बधाई • Himachal: बिलासपुर के बाद अब सुंदरनगर में वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच शुरू, CM सुक्खू ने शिमला से किया उद्घाटन • Shimla: हिमाचल को मिलेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक, पलायन रोकने को भी प्लान • जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार • 'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू • खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू • आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर • जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां • संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी

हरियाणा

Haryana : इस जिले के 3 नगर पार्षदों की सदस्यता रद्द, साढ़े चार साल तक चुनाव लड़ने पर बैन, जानिए क्या है वजह...

Updated on Wednesday, February 18, 2026 19:59 PM IST

जींद : जिले के 3 पार्षदों को चुनाव आयोग के नियमों का पालन नहीं करना महंगा पड़ गया है। चुनाव आयोग ने चुनावी खर्च का ब्यौरा नहीं देने पर जींद नगर परिषद के दो पार्षदों व उचाना नगर पालिका के एक पार्षद की सदस्यता को रद्द कर दिया गया है और उन पर अगले साढ़े चाल साल तक चुनाव लड़ने के लिए भी अयोग्य घोषित कर दिया है। चुनाव आयोग ने जिन पार्षदों की सदस्यता को रद्द किया है, उसमें नगर परिषद जींद के वार्ड-17 की पार्षद सुशीला चहल और वार्ड-21 के पार्षद सतपाल कुंडू, उचाना नगरपालिका के वार्ड-12 की पार्षद गीता शामिल है।

हरियाणा चुनाव आयोग की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि इस आर्डर के मिलने के 45 दिनों के अंदर राज्य चुनाव आयोग के सामने ये पार्षद रिव्यू के लिए आयोग में अपील कर सकते हैं। चुनावी खर्च का ब्योरा एक माह के अंदर जमा नहीं करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने 26 सितंबर 2025 को तीनों पार्षदों को अयोग्य ठहरा दिया था।

जिला निर्वाचन अधिकारी के फैसले के खिलाफ तीनों पार्षदों ने राज्य चुनाव आयोग में अपील की थी। नगर परिषद जींद के आम चुनाव 19 जून 2022 को हुए थे और नतीजा 22 जून को घोषित किया था। नियमानुसार चुनाव नतीजे घोषित होने की तारीख से 30 दिनों के अंदर इन पार्षदों ने खर्च का ब्योरा जमा नहीं करवाया। जिसके चलते डीसी ने 26 सितंबर 2025 को पार्षद सुशीला चहल, सतपाल कुंडू और गीता को पांच साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहरा दिया था। जिसके बाद तीनों ने राज्य चुनाव आयोग में फैसले के खिलाफ अपील की।

29 जनवरी को आयोग ने तीनों पार्षदों को पर्सनल हियरिंग का मौका दिया और उनका पक्ष सुना। पार्षदों की तरफ से सुनवाई के दौरान जो तथ्य रखे गए, उनको ध्यान में रखते हुए राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह ने राहत देते हुए अयोग्यता के पांच साल में से छह माह कम कर दिए। यानि तीनों पांच साल की बजाय साढ़े चार साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य होंगे।

आयोग की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि अगर कोई चुना हुआ प्रधान या सदस्य एक्ट के सेक्शन 13एफ या 13एच के तहत चुनाव खर्च का स्टेटमेट जमा न करने की वजह से अयोग्य हो जाता है, तो राज्य चुनाव आयोग सुनवाई का मौका देने के बाद हटाने का आर्डर पास करता है। इस नियम के तहत पार्षद सुशीला चहल, सतपाल कुंडू को नगर परिषद जींद और गीता को उचाना नगरपालिका के सदस्य के पद से हटा दिया गया है।

पार्षद सुशीला चहल ने कहा कि अभी उनके पास रिव्यू का मौका है। जल्द ही राज्य चुनाव आयोग में इस फैसले के रिव्यू यानि पुनर्निरीक्षण के लिए अपील करेंगे। उन्हें उम्मीद हैं कि फैसला उनके हम में आएगा। परिवार में मौत होने की वजह से वे समय पर चुनाव खर्च जमा नहीं करवा पाए थे। 29 जनवरी को सुनवाई के दौरान उन्होंने अपना खर्च का ब्यौरा भी जमा करवा दिया है। उन्होंने कहा कि फैसले के रिव्यू के लिए अपील करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

: हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

: जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

X