Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी • प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई • आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस • वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की • गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा • दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय • आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी • भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव • दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

हरियाणा

फरीदाबाद में राहुल हत्याकांड में 8 दोषियों को उम्रकैद, 2022 में पुरानी रंजिश के चलते उतारा था मौत के घाट

Updated on Thursday, February 19, 2026 12:23 PM IST

फरीदाबाद : फरीदाबाद में कोर्ट ने साल 2022 में हुए राहुल हत्याकांड में 8 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट में सभी पर अलग-अलग जुर्माना भी लगाया है। एडिशनल सेशन जज सुरेंद्र सिंह की कोर्ट करीब तीन वर्ष आठ माह तक चली सुनवाई के बाद ये फैसला सुनाया है। मृतक के पिता जिला कोर्ट से रिटायर कर्मचारी है।

साल 2022 में की गई थी हत्या
2 जनवरी 2022 को गांव सागरपुर निवासी राहुल की पुरानी रंजिश के चलते घेर कर हथियारों से उस पर हमला कर दिया। जिसमें राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। राहुल की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रताप ,हितेश उर्फ हरिओम , दीपक, सागर, हर्ष उर्फ हर्षु, सचिन, आशीष और अमन को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 120-बी, 148 , 302 , 25, 149 व धारा 506 BNS के तहत केस दर्ज किया था।

3 साल 8 महीने तक चला केस
पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आरोपियों को जेल भेज दिया, जिसके बाद तीन साल आठ महीने तक इस केस की सुनवाई कोर्ट में चली। एडिशनल सेशन जज सुरेंद्र सिंह की कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपियों को 16 फरवरी को दोषी करार दिया। जिसके बाद 18 फरवरी को सभी को कोर्ट ने सजा का फैला सुनाया है।

आरोपियों पर लगा अलग-अलग जुर्माना
उम्रकैद की सजा का फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों पर अलग-अलग जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने प्रताप पर पचास हजार,हितेश उर्फ हरिओम पर 45 हजार, और दीपक, सागर, हर्ष उर्फ हर्षु, सचिन, आशीष और अमन पर पर 45 हजार रुपये का हर्जाना लगाया गया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी व विचाराधीन अवधि का लाभ दिया जाएगा। यदि निर्धारित हर्जाना जमा नहीं कराया गया तो दोषियों को अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

दोषियों ने जिम्मेदारियों का दिया हवाला
कोर्ट में सभी आरोपियों ने परिवार की जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए सजा कम करने की अपील की। लेकिन कोर्ट ने गंभीर अपराध को देखते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X