Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी • प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई • आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस • वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की • गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा • दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय • आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी • भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव • दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

हरियाणा

स्पोर्ट्स इंजरी और कंप्यूटर के अतिप्रयोग से बढ़ रही जकड़न में फिजियोथैरेपी असरदार

Updated on Thursday, February 19, 2026 17:14 PM IST

पंचकूला : बदलती जीवनशैली, लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने, मोबाइल के अतिप्रयोग और स्पोर्ट्स जनित जकड़न, गर्दन और कंधों में दर्द से राहत दिलाने में फिजियोथैरेपी असरदार साबित हो रही है।
भागदौड़ भरी जिंदगी में लैपटॉप और मोबाइल पर काम का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है। इसके अतिप्रयोग से टेक्स्ट नेक सिंड्रोम और सरवाईकल दर्द के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। खासकर युवा वर्ग में गर्दन की अकड़न, कंधे में जकड़न और पीठ दर्द की समस्या आम बन चुकी है। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला का फिजियोथैरेपी सेंटर  पंचकर्म चिकित्सा तालमेल के साथ गठिया, पैरालिसिस और जोड़ों के दर्द में प्रतिरोधी साबित हो रहा है।
आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा और डीन प्रोफेसर गुलाब पमनानी के मार्गदर्शन में संस्थान के फिजियोथैरेपी सेंटर में हर रोज 50 से ज्यादा रोगी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। फरवरी माह में अब तक 400 रोगी शरीर की दर्द समस्या का इलाज करवा चुके हैं। जबकि जनवरी माह में यह आंकड़ा 600 से ज्यादा रहा। वर्ष 2025 में 8700 लोगों को स्पोर्ट्स इंजरी, गर्दन की अकड़न, घुटने, कंधे और जोड़ों के दर्द सहित पैरालिसिस में राहत मिली है।
फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. शैफाली का कहना है कि स्ट्रेचिंग, मैनुअल थैरेपी और इलेक्ट्रोथैरेपी जैसी तकनीकों के माध्यम से रोगी का इलाज किया जाता है, जिससे उनकी मांसपेशियों में रक्त प्रवाह बढ़ता है, सूजन कम होती है और दर्द से राहत मिलती है।

इंफ्रारेड थैरेपी हो रही है प्रभावी साबित
एनआईए के फिजियोथैरेपी सेंटर में अत्याधुनिक उपकरण इंफ्रारेड रेडिएशन थैरेपी (आईआरआर) के जरिये इलाज किया जाता है। इन्फ्रारेड हीट थैरेपी गर्माहट देने वाली उपचार पद्धति है, जिससे इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, मांसपेशियों की जकड़न कम होती है और दर्द में राहत मिलती है। वहीं, आइस थैरेपी मांसपेशियों में खिंचाव, मोच और घुटने और पैरों की मांसपेशियों की सूजन में राहत दिलाने में कारगर है।

 आईएफटी थैरेपी गर्दन दर्द और सायटिका में असरदार 
फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. शैफाली ने बताया कि फिजियोथैरेपी सेंटर में सबसे ज्यादा रोगी सरवाईकल, कंधों, घुटनों, जोड़ों, कमर दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव के आते हैं। इन रोगियों का मैनुअल थैरपी, जिसमें एक्सरसाइज के जरिये इलाज किया जाता है। वरिष्ठ नागरिकों में घुटनों, जोड़ों और कमर दर्द की सबसे ज्यादा समस्या है, जबकि युवा वर्ग में कंधे और गर्दन की जकड़न बढ़ रही है। आईएफटी थैरेपी गर्दन दर्द और सायटिका में असरदार साबित हो रही है। 

 
Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X