Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी • प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई • आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस • वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की • गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा • दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय • आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी • भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव • दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

हरियाणा

आरोहन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा डॉ. रितु सोनी की स्मृति में दिव्यांग बेटियों और महिलाओं के सम्मान में वार्षिक समारोह आयोजित

Updated on Thursday, February 19, 2026 17:27 PM IST

यमुनानगर : आरोहन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा डॉ. रितु सोनी की पावन स्मृति में दिव्यांग बेटियों और महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण को समर्पित वार्षिक समारोह का आयोजन अत्यंत भावनात्मक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की गरिमामयी उपस्थिति रही। संस्था के निदेशक अनिल सोनी जी ने अपने संबोधन में कहा, “हम सदैव अपनी बहन डॉ. रितु सोनी जी के सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हमें समाज का सहयोग चाहिए। हम सभी मिलकर संस्था को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।”कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं कृषि मंत्री कंवर पाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. रितु सोनी द्वारा शुरू किए गए इस सामाजिक अभियान को आगे बढ़ाने में हम सब मिलकर पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि रोहन वेलफेयर सोसाइटी के लिए भूमि उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि संस्था और भी प्रभावशाली ढंग से कार्य कर सके। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्णेश शर्मा जी (स्वतंत्र निदेशक, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम) भी उपस्थित रहे। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना की।

समारोह का आयोजन हिन्दू गर्ल्स कॉलेज के परिसर में किया गया। महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा संस्था को स्थान उपलब्ध कराने हेतु विशेष आभार व्यक्त किया गया। कैंसर रोग विभाग, वरियाम सिंह अस्पताल से डॉ. रूपिंदर जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए डॉ. रितु सोनी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कई सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें एक सोच नई सोच,सुदर्शन फाउंडेशन, हेल्पिंग हैंड ग्रुप, इनर व्हील क्लब, मदर मेरी संस्था, अमनश वेलफेयर सोसाइटी शामिल रहीं। विद्यालयों में होली मदर स्कूल,सरस्वती पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर सत्रह जगाधरी तथा डी ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों का विशेष धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम का संचालन वंदना सपरा जी एवं संयम द्वारा किया गया। अतिथि संस्थापक के रूप में मोनिका खुराना एवं रमा सिंगला उपस्थित रहीं।
 
संस्था की समन्वयक रेखा ठकराल जी एवं सचिव भारती कम्बोज ने सभी अतिथियों, सामाजिक संस्थाओं, विद्यालयों, समाचार माध्यम प्रतिनिधियों तथा विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल सोनी के सुपुत्र सौमिल सोनी , पुत्रवधू वसुंधरा, कोषाध्यक्ष उषा सोनी तथा डी ए वी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की पूर्व प्रधानाचार्या नीरू भी उपस्थित रहीं। यह समारोह सामाजिक संवेदनशीलता, एकजुटता और दिव्यांग बेटियों तथा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम सिद्ध हुआ।
Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X