Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी • प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई • आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस • वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की • गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा • दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय • आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी • भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव • दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

हरियाणा

अब ‘रेडक्रॉस’ बनेगा आधार सेवा का नया केंद्र, श्रम विभाग से मिली 35 एनरोलमेंट किट्स की मंजूरी

Updated on Thursday, February 19, 2026 17:29 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी जिला कार्यालयों में आधार सेवा केंद्र स्थापित करेगी। हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से जिला रेडक्रॉस कार्यालयों में आधार मशीनें लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। रेडक्रॉस में आधार अपडेट की सुविधा शुरू होने से आमजन आसानी से नामांकन और अपडेट सुविधाओं का लाभ उठा सकेगा।
हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी ने जनसेवा और डिजिटलिकरण में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। सोसायटी की ओर से श्रम कल्याण बोर्ड को प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों में आधार एनरोलमेंट किट्स मुहैया करवाने का प्रस्ताव भेजा गया था। बोर्ड ने सोसायटी के प्रस्ताव पर मंजूर करते हुए 35 आधार एनरोलमेंट किट्स देने का फैसला लिया है।
रेडक्रास में आधार एनरोलमेंट किट्स लगने से आधार अपडेट कार्य गति पकड़ेगा और त्रुटियों के बार-बार लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा। हालांकि, इस कार्य के क्रियान्वयन के लिए अधिकृत एजेंसी प्रोटीन ई-गव टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के माध्यम से चयनित रेडक्रॉस कार्यालयों में मशीनों की स्थापना की जाएगी। संबंधित एजेंसी समन्वय और तकनीकी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

आमजन को मिलेगा सीधा लाभ
जिला स्तर पर रेडक्रॉस कार्यालयों में आधार मशीनें स्थापित होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को आधार नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट और अन्य संबंधित सेवाएं सहजता के साथ उपलब्ध हो सकेंगी। इससे आमजन को लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही, लघु सचिवालय, बैंक, डाकघर और अन्य स्थानों की बजाय उन्हें रेडक्रॉस में आधार कार्ड अपडेट की सुविधाए मुहैया करवाई जाएगी।


जिला कार्यालयों में शुरू होंगी आधार अपडेट की सेवाएं : अंकुश मिगलानी
हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने बताया कि जिला रेडक्रॉस कार्यालयों में अब आधार कार्ड भी अपडेट होंगे। हर जिले में केंद्र सरकार द्वारा आधार कार्ड अपडेट करने के लिए तय की एजेंसी के सहयोग से आमजन को सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। रेडक्रास की ओर से श्रम विभाग से आधार कार्ड अपडेट करने के लिए 35 मशीनें ली हैं, जिन्हें जिला कार्यालयों में भेजा जाएगा। जिला कार्यालयों में आधार कार्ड अपडेट कार्य शुरू होने से आमजन को निकायों कार्यालयों में लगनी वाली लंबी लाइनों से राहत मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X