Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

भारत में लाखों छात्रों के लिए एआई क्रिएटिविटी बढ़ाएगा अडोबी, फ्री मिलेंगे फायरफ्लाई, फोटोशॉप और एक्रोबैट जैसे टूल: शांतनु नारायण

Updated on Friday, February 20, 2026 18:24 PM IST

अडोबी के चेयरमैन और सीईओ शांतनु नारायण ने कहा कि कंपनी भारत में लाखों छात्रों के लिए रचनात्मकता के अवसर बढ़ा रही है और उन्हें एआई कौशल से सशक्त बना रही है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कल गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के दौरान उन्होंने कहा कि वे यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि भारत के छात्र अडोबी के टूल्स से क्या नया निर्माण करते हैं और कैसे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को गति देते हैं। अडोबी ने एआई आधारित रचनात्मकता और उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीतिक निवेश की घोषणा की है, जिससे देश की नई पीढ़ी को तैयार किया जा सके।

कंपनी ने कहा कि वह अपने प्रमुख टूल जैसे अडोबी फायरफ्लाई, फोटोशॉप और एक्रोबैट को भारत के मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों के माध्यम से छात्रों को मुफ्त उपलब्ध कराएगी। इससे छात्र एआई-फर्स्ट करियर के लिए तैयार हो सकेंगे। इस टूलकिट के जरिए छात्रों को अडोबी के रचनात्मक और उत्पादकता सॉफ्टवेयर के साथ पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र भी मिलेंगे, जिससे वे पढ़ाई पूरी करने के बाद अलग पहचान बना सकें।

एआई सीखते समय छात्रों को अडोबी के जेनरेटिव एआई मॉडल का सुरक्षित और व्यावसायिक उपयोग के लिए तैयार कंटेंट मिलेगा। साथ ही उन्हें अन्य जेनरेटिव एआई मॉडलों के साथ भी काम करने की सुविधा दी जाएगी।

अडोबी फायरफ्लाई, जो एक ऑल-इन-वन क्रिएटिव एआई स्टूडियो है, में गूगल, ओपेनएआई और रनवे जैसे साझेदारों के मॉडल शामिल हैं। इससे छात्रों को अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार काम करने की स्वतंत्रता मिलेगी। वहीं एक्रोबैट प्रो की मदद से छात्र टेक्स्ट और इमेज को आसानी से एडिट कर सकेंगे और बेहतर तरीके से सहयोग कर पाएंगे।

कंपनी का यह ऐलान सरकार के ‘क्रिएट इन इंडिया’ विजन को मजबूत करता है और केंद्रीय बजट 2026 के उस लक्ष्य को भी समर्थन देता है, जिसमें 2030 तक एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) क्षेत्र में 20 लाख नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

सरकार के साथ साझेदारी में अडोबी अपने एआई-फर्स्ट ऑफर और इंडस्ट्री समर्थित पाठ्यक्रम को 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में मुफ्त उपलब्ध कराएगी, जहां कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X