Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

भारत पैक्स सिलिका गठबंधन में शामिल, एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए समझौते पर हस्ताक्षर

Updated on Friday, February 20, 2026 18:37 PM IST

भारत ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में आयोजित एक समारोह में पैक्स सिलिका गठबंधन में शामिल होने के समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एआई संचालित वैश्विक अर्थव्यवस्था को शक्ति देने वाले संपूर्ण तकनीकी ढांचे को सुरक्षित करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई गई।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समिट के पांचवें दिन समझौते पर हस्ताक्षर के बाद कही यह बात
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के पांचवें दिन इस समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद कहा कि यह केवल एक औपचारिक हस्ताक्षर नहीं है, बल्कि भविष्य निर्माण का क्षण है। स्वतंत्रता के बाद से भारत की वृद्धि को देखें तो कंपाउंडिंग ग्रोथ की ताकत स्पष्ट होती है। आज भारत के इंजीनियर दुनिया के सबसे उन्नत दो-नैनोमीटर चिप डिजाइन कर रहे हैं और सेमीकंडक्टर उद्योग को लगभग दस लाख नए पेशेवरों की आवश्यकता होगी, जो भारत के लिए बड़ा अवसर है।

अमेरिका के पर्यावरण मामलों के अवर सचिव हेलबर्ग ने इस घोषणा को साझा भविष्य का रोडमैप बताया
अमेरिका के आर्थिक वृद्धि, ऊर्जा और पर्यावरण मामलों के अवर सचिव जैकब हेलबर्ग ने इस घोषणा को साझा भविष्य का रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि पैक्स सिलिका पर हस्ताक्षर करके भारत और अमेरिका ने यह संदेश दिया है कि आर्थिक सुरक्षा ही राष्ट्रीय सुरक्षा है। हम भविष्य की संपूर्ण तकनीकी श्रृंखला को सुरक्षित कर रहे हैं। धरती के भीतर खनिजों से लेकर प्रयोगशालाओं और फैब्स में सिलिकॉन वेफर्स तक और उस बुद्धिमत्ता तक जो मानव क्षमता को उजागर करेगी।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत की भागीदारी को आवश्यक बताया
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत की भागीदारी को रणनीतिक और आवश्यक बताया। पैक्स सिलिका 21वीं सदी की आर्थिक और तकनीकी व्यवस्था को परिभाषित करेगा। यह खनिज खदानों से लेकर चिप निर्माण फैब्स और डेटा सेंटर तक पूरी सिलिकॉन श्रृंखला को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है। यह गठबंधन इस सवाल का जवाब है कि क्या स्वतंत्र समाज वैश्विक अर्थव्यवस्था की ऊंचाइयों पर नियंत्रण रखेंगे। हम स्वतंत्रता चुनते हैं, साझेदारी चुनते हैं और ताकत चुनते हैं। सर्जियो गोर ने कहा कि एआई क्रांति भविष्य में नहीं, बल्कि आज ही मौजूद है।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी इस पहल का स्वागत किया
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी इस पहल का स्वागत किया और कहा कि पैक्स सिलिका सुरक्षित सप्लाई चेन और प्रमुख तकनीकों में व्यावसायिक साझेदारी को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि हालिया व्यापार समझौते के साथ यह पहल अमेरिका–भारत टेक साझेदारी के लिए मजबूत आधार तैयार करेगी और दोनों देशों को इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए बधाई दी।

हस्ताक्षर समारोह के बाद आयोजित उच्च स्तरीय फायरसाइड चैट में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस कृष्णन, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ एवं एमडी रंधीर ठाकुर ने एआई महत्वाकांक्षा और सेमीकंडक्टर लचीलापन पर रणनीतिक विषयों पर चर्चा की। एस कृष्णन ने कहा कि भारत का लक्ष्य भरोसेमंद साझेदारों के साथ लचीला सहयोग है, जिससे भारत भविष्य की वैश्विक तकनीकी व्यवस्था में अपनी जगह सुनिश्चित कर सके।

पैक्स सिलिका की घोषणा में क्या कहा गया है ?
पैक्स सिलिका की घोषणा में कहा गया है कि हम साझा समृद्धि, तकनीकी प्रगति और आर्थिक सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे। भरोसेमंद सप्लाई चेन और सुरक्षित एआई सिस्टम भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी हैं। एआई की तेज प्रगति वैश्विक अर्थव्यवस्था और सप्लाई चेन को बदल रही है और इससे ऊर्जा, खनिज, विनिर्माण, हार्डवेयर, इंफ्रास्ट्रक्चर और नए बाजारों में बड़े अवसर बनेंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार पैक्स सिलिका एआई और सप्लाई चेन को सुरक्षित करने का एक प्रमुख प्रयास है। इसका पहला शिखर सम्मेलन 12 दिसंबर, 2025 को वाशिंगटन में हुआ था, जहां भागीदार देशों ने पैक्स सिलिका घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे। ‘पैक्स’ शब्द ऐतिहासिक रूप से शांति, स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक है।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X