Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी • प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई • आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस • वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की • गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा • दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय • आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी • भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव • दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

हरियाणा

करनाल कृषि-डेयरी प्रदर्शनी में पहुंचे मंत्री श्याम सिंह राणा, दिया सख्त संदेश, बोले- "फर्जीवाड़े पर होगी कार्रवाई, कानून तोड़ने वालों को नहीं बख्शेंगे"

Updated on Saturday, February 21, 2026 18:01 PM IST

करनाल: हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा करनाल अनाज मंडी में आयोजित कृषि एवं डेयरीटेक पशुधन प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे. इस दौरान मंत्री राणा ने विभिन्न स्टॉल का दौरा कर प्रतिभागियों से सीधा संवाद किया. साथ ही नवाचारों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया. वहीं, प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों, डेयरी तकनीकों, श्रेष्ठ पशु नस्लों और पशुपालन से जुड़ी नई शोध-आधारित जानकारियों ने किसानों और पशुपालकों को भविष्य की दिशा दिखाई.

किसानों की आय और डेयरी उद्यमिता पर फोकस : मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि, "राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और पशुपालन को स्थायी रूप से लाभकारी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है.तकनीकी जागरूकता जितनी बढ़ेगी, कृषि क्षेत्र उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेगा.आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और पशुधन स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार है. " 

विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेज कदम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि, "2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कृषि और पशुपालन की भूमिका बेहद अहम है.निजी कंपनियों द्वारा उन्नत बीज, खाद और दवाइयों के क्षेत्र में हो रहे नवाचार किसानों के लिए सकारात्मक माहौल बनाने वाला कदम है."

 राजनीतिक मुद्दों पर भी दिया स्पष्ट संदेश : ट्रेड डील और विपक्ष के रवैये पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि, "सार्वजनिक मंचों पर गरिमा बनाए रखना जरूरी है, खासकर जब अंतरराष्ट्रीय मेहमान मौजूद हों." उन्होंने इसे राजनीतिक परिपक्वता से जोड़ते हुए विपक्ष से रचनात्मक भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई.

फर्जी धान खरीद पर सख्त चेतावनी: मंडियों में कथित फर्जी धान खरीद के सवाल पर मंत्री ने स्पष्ट कहा कि, "कानून सबके लिए समान है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई तय है. पारदर्शिता और जवाबदेही सरकार की प्राथमिकता है."

प्रदर्शनी को मिला सकारात्मक प्रतिसाद: प्रदर्शनी में आए किसानों, उद्यमियों और आगंतुकों ने इसे ज्ञान और अवसरों का साझा मंच बताया. उनका कहना था कि ऐसे आयोजनों से नई तकनीक, बाजार और उद्योग एक साथ जुड़ते हैं, जिससे कृषि-पशुपालन क्षेत्र को नई गति मिलती है.

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X