Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी • प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई • आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस • वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की • गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा • दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय • आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी • भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव • दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

हरियाणा

खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, दक्षिण हरियाणा के इस शहर से चलेगी मेला स्पेशल बसें

Updated on Sunday, February 22, 2026 12:39 PM IST

हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में खाटूश्याम में आयोजित वार्षिक फाल्गुनी मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है. रोडवेज विभाग ने श्याम भक्तो को हारे के सहारे श्याम प्यारे के दर्शन कराने के लिए प्रदेश के लगभग सभी डिपो व उप डिपो से स्पेशल बसों के संचालन को हरी झंडी दिखा दी है. अब नारनौल से भी खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है.


यह रहेगा शेड्यूल
नारनौल रोडवेज डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि खाटूश्याम धाम पर आयोजित वार्षिक फाल्गुनी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए 24- 28 फरवरी तक मेला स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा. इन बसों का संचालन दिनभर जारी रहेगा. इन बसों में प्रति व्यक्ति यात्री किराया 150 रुपए रखा गया है.


यह रहेगा रूट
उन्होंने बताया कि पाटन- नीमकाथाना सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने का काम प्रगति पर है. ऐसे में इस रूट पर ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए मेला स्पेशल बसों को नए रूट से खाटूश्याम के लिए संचालित किया जाएगा. अब यह बसे नया गांव- पाटन के रास्ते चलने की बजाय निजामपुर- मेहाड़ा- मावंडा के रास्ते नीमकाथाना पहुंचकर खाटूश्याम पहुचेंगी.


श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
खाटूश्याम श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए पूरे योजनाबद्ध तरीके से बसें संचालित की जाएगी. इसके लिए डीआई ब्रह्मप्रकाश की देखरेख में रोडवेज विभाग की स्पेशल टीम तैनात की गई है. जो मेले से वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं को टिकट प्रदान कर बसों में सीट मुहैया कराएगी. इससे श्रद्धालुओं के लिए घर वापसी का सफर आरामदायक हो जाएगा.

 

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X