Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी • प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई • आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस • वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की • गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा • दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय • आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी • भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव • दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

हरियाणा

विधायक कृष्णा गहलावत ने ‘बाल विवाह रोको रथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Updated on Sunday, February 22, 2026 18:26 PM IST

राई : सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक कृष्णा गहलावत ने अपने निवास स्थान से ‘बाल विवाह रोको रथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ यात्रा पूरे सोनीपत जिले के प्रत्येक गांव में जाकर बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जनजागरण करेगी और लोगों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगी। विधायक कृष्णा गहलावत ने संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह समाज के लिए गंभीर सामाजिक बुराई है, जो बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बना देती है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में विवाह होने से बच्चों की शिक्षा बाधित होती है, स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और उनका समग्र विकास रुक जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून भी बाल विवाह को अपराध मानता है, इसलिए समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने में सहयोग करे। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना ही सच्चा समाज सुधार है। उन्होंने अपील की कि वे  बाल विवाह  जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।  सामूहिक प्रयासों से ही इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। रथ यात्रा के दौरान गांव-गांव में लोगों को कानूनी प्रावधानों, बाल विवाह के दुष्परिणामों और बाल अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में फूल सिंह नम्बरदार प्रधान (जाटी कलां), सुरेंद्र, जय सिंह नम्बरदार (प्रीतमपुरा), राजेश नम्बरदार (अटेरणा), कैलाश (मनोली), कर्मवीर, बिजेंद्र (नांगल कला), अमरजीत व शीलू (मेहंदीपुर), अमित (दीपालपुर), नरेंद्र, अमन, नीरज (रेवली), दीपांशु (बिंदरोली) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
 
 
Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X