Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में हमले की भारत ने की न‍िंदा, पाकिस्तान की हरकत को बताया गैर जिम्मेदाराना

Updated on Monday, February 23, 2026 14:18 PM IST

अफगानिस्तान में रविवार सुबह पाकिस्‍तानी सेना के हवाई हमलों की भारत ने कड़ी आलोचना की और इसे गैर ज‍िम्‍मेदाराना हरकत बताया। व‍िदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में अफगान इलाके पर पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक की भारत कड़ी निंदा करता है।पाकिस्तानी सेना ने रव‍िवार सुबह अफगान‍िस्‍तान के ठ‍िकानों पर हवाई हमले क‍िए। पाकिस्‍तान की इस सैन्‍य कार्रवाई में कई महिलाओं-बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई और छह लोग लापता बताए जा रहे हैं।

भारत ने पाकिस्तान की कड़ी न‍िंदा की

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक को लेकर मीड‍िया के सवालों का जवाब देते हुए भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा क‍ि रमजान के पव‍ित्र मौके पर पाक‍िस्‍तान की इस हरकत की भारत कड़ी न‍िंदा करता है। पाक‍िस्‍तान के हवाई हमलों में 17 लोगों की जान चली गई। उन्‍होंने कहा क‍ि यह पाकिस्तान की अपनी अंदरूनी नाकामियों को बाहर दिखाने की एक और कोशिश है। भारत अफगानिस्तान की सॉवरेनिटी, टेरिटोरियल इंटीग्रिटी और आजादी के लिए अपना सपोर्ट दोहराता है।

हमलों के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव

हमलों के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। अफगान सरकार के मुताबिक, बमबारी में दर्जनों लोग मारे गए या घायल हुए। वहीं, अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, “पिछली रात, उन्होंने नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे आम लोगों पर बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोग मारे गए और घायल हो गए।”

इन हमलों की पुष्टि करते हुए पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने एक्स पर कहा, “पाकिस्तान ने बॉर्डर इलाके में टीटीपी और उसके साथियों के सात टेररिस्ट कैंप और ठिकानों को इंटेलिजेंस के आधार पर चुनकर निशाना बनाया है।” 

 
Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X