Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी • प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई • आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस • वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की • गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा • दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय • आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी • भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव • दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

हरियाणा

फर्स्टक्राइ इनटेलीटोटस प्रीस्कूल ने 'सिंफनी ऑफ कल्चर' वार्षिक उत्सव के साथ बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा

Updated on Monday, February 23, 2026 17:04 PM IST

कुरुक्षेत्र : ज्योति नगर स्थित फर्स्टक्राइ इनटेलीटोटस प्रीस्कूल और डे-केयर सेंटर द्वारा अपना वार्षिक उत्सव 'सिंफनी ऑफ कल्चर' (Symphony of Culture) अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और विभिन्न कलाओं का अनूठा संगम प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अरविंद शर्मा के भाई डॉ. राजकमल और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहनलाल बडौली के भाई श्री माई राम कौशिक ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विनोद कौशिक और पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. सुनीता उपस्थित रहीं। डा. सुनीता व श्रीमती सुंगधा सुधा ने पुरस्कार वितरण एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम के समापन पर बच्चों और फर्स्टक्राइ इनटेलीटोटस की पूरी टीम को उनकी कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया व विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए और उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने हरियाणवी नृत्य, पंजाबी नृत्य, कश्मीरी नृत्य, पश्चिमी नृत्य, महाराष्ट्र नृत्य और संगीत के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता को मंच पर जीवंत कर दिया। मुख्य अतिथियों ने स्कूल के शैक्षणिक स्तर और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। फर्स्टक्राइ इनटेलीटोटस ज्योति नगर की टीम ने 'सिंफनी ऑफ कल्चर' थीम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की, जिसकी सभी अभिभावकों ने सराहना की। स्कूल निर्देशिका स्वीटी कौशिक ने आए हुए सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के गुणात्मक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X