Monday, 26 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

पंजाब

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस योजना के तहत मोहाली से 6वीं बस रवाना, विधायक कुलवंत सिंह ने सेक्टर-66 से दिखाई हरी झंडी

Updated on Monday, February 23, 2026 17:06 PM IST

साहिबजादा अजीत सिंह नगर : एम एल ए कुलवंत सिंह ने आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस योजना के तहत मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 6वीं बस को सेक्टर-66 में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के कोऑर्डिनेटर एवं स्टेट अवार्डी फूलराज सिंह, मंजीत सिंह (प्रधान, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी), गोपाल शर्मा (प्रधान, मंदिर कमेटी), अरुण गोयल (ब्लॉक प्रधान), पूर्व पार्षद रजनी गोयल, कृष्ण लाल कपूर तथा पीतांबर जी भी उपस्थित रहे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस योजना के अंतर्गत पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों से हर तीसरे दिन एक बस श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा के लिए रवाना की जा रही है। श्रद्धालुओं के आने-जाने, रहने और खाने-पीने का पूरा खर्च पंजाब सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। इसके अलावा एक गाइड और एक मेडिकल ऑफिसर भी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ तैनात रहते हैं।

उन्होंने इस योजना के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान तथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने राज्य के लोगों के हित में इस योजना की शुरुआत की।

विधायक ने कहा कि आज मोहाली विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं की बस रवाना की गई है और तीर्थ यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालु बधाई के पात्र हैं। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि श्रद्धालु जिस भी मनोकामना के साथ यात्रा पर जा रहे हैं, वह पूर्ण हो।

उन्होंने आगे कहा कि सामान्यतः लोग तीर्थ यात्रा के लिए धन का प्रबंध कर लेते हैं, लेकिन इस सकारात्मक और सामूहिक वातावरण में समूह के रूप में यात्रा करना, दो-तीन दिन साथ रहना और एक-दूसरे के साथ समय बिताना आपसी भाईचारे को और मजबूत करता है। कई बार जो लोग एक-दूसरे को पहले नहीं जानते, वे भी परिवार की तरह लौटते हैं। यह तीर्थ यात्रा बस सेवा वास्तव में सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक बन रही है।

विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की गई 10 लाख रुपये की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कार्ड बनाने के लिए राज्य भर में पंजीकरण किया जा रहा है तथा विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए गए हैं, ताकि लोग जल्द से जल्द इसका लाभ उठा सकें। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा शहरों के अलग-अलग वार्डों और गांवों में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को सौंपी जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य को हरा-भरा और रंगला पंजाब बनाने के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न शहरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
अमित शाह के दबाव के बाद जागी भगवंत मान सरकार, PIT-NDPS एक्ट को लेकर तरुण चुघ का हमला

: अमित शाह के दबाव के बाद जागी भगवंत मान सरकार, PIT-NDPS एक्ट को लेकर तरुण चुघ का हमला

Mission 2027 : राहुल गांधी करेंगे पंजाब का दौरा, कांग्रेस ने तेज की तैयारी

: Mission 2027 : राहुल गांधी करेंगे पंजाब का दौरा, कांग्रेस ने तेज की तैयारी

भांखरपुर फ्लाईओवर के निर्माण में हो रही देरी को लेकर विधायक रंधावा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

: भांखरपुर फ्लाईओवर के निर्माण में हो रही देरी को लेकर विधायक रंधावा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर दी जायेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

: पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर दी जायेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का मजबूत कदम; विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को अब तक 729 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

: हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का मजबूत कदम; विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को अब तक 729 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

दक्षिण कोरियाई पुरुष हॉकी टीम का मोहाली हवाई अड्डे पर ढोल, भांगड़ा और फुलकारियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत

: दक्षिण कोरियाई पुरुष हॉकी टीम का मोहाली हवाई अड्डे पर ढोल, भांगड़ा और फुलकारियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, रमिंदर सिंह आवला ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन

: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, रमिंदर सिंह आवला ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन

पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

: पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

: परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

X