Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

नमो भारत रैपिड रेल में सफर कर यात्रियों ने जताई खुशी, बोले- जुग-जुग जिए हमारे प्रधानमंत्री

Updated on Monday, February 23, 2026 20:14 PM IST

नमो भारत रैपिड रेल की बदौलत दिल्ली से मेरठ जाने वाले सभी यात्रियों के लिए राह आसान हो गई है। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराय काले खां से मेरठ जाने वाली नमो भारत रैपिड रेल की शुरुआत की, जो महज 55 मिनट में दिल्ली और मेरठ का सफर पूरा करती है। नमो भारत रैपिड रेल की सुविधा से यात्रियों की यात्रा सुलभ हो गई है और यात्री पीएम मोदी और सरकार की खूब तारीफ कर रहे हैं।

आज सोमवार सुबह पहली बार मेरठ से दिल्ली पहुंचे यात्रियों ने बताया कि सफर का अनुभव बहुत अच्छा रहा। यात्रियों का कहना है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो विकास कर रहे हैं उसकी चर्चा हर जगह हो रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुग जुग जिए। जहां पहले मेरठ से दिल्ली आने में 3 घंटे का समय लग जाता था, वहीं अब 50 से 55 मिनट में दिल्ली पहुंच जा रहे हैं।

नमो भारत रैपिड रेल में यात्रा कर आए यात्री ने न्यूज़ एजेंसी से खास बातचीत में कहा कि यात्रा का अनुभव शानदार रहा और मेरठ से दिल्ली आने में मात्र 45 मिनट का समय लगा। सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। वहीं, दूसरे शशि चंद्र मंगल नाम के यात्री ने बताया कि वे अभी दुबई घूमकर आए हैं और जो सुविधाएं अब विदेश में मिल रही हैं, वो धीरे-धीरे हमारे देश में भी मिल रही हैं और यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारा देश अब बदल रहा है।

अन्य यात्री खालिद खान ने भी दिल्ली से मेरठ जाने वाली नमो भारत रैपिड रेल की यात्रा की और उनके लिए भी अनुभव बहुत सुखद रहा। उन्होंने कहा, “पहले दिल्ली से मेरठ आने में 2 घंटे लगते थे, लेकिन अब 55 मिनट में दिल्ली पहुंच जाते हैं। समय की बचत हो रही है और हमारा देश भी तरक्की की राह पर है। नमो भारत रैपिड रेल की शुरुआत से दिल्ली और मेरठ में व्यापार करना भी आसान होगा।”

नमो भारत रैपिड रेल के उद्घाटन से यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान है क्योंकि इसने न सिर्फ यात्रा को सुलभ बनाने का काम किया है, बल्कि समय की भी बचत की है।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X