Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी • प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई • आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस • वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की • गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा • दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय • आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी • भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव • दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

हरियाणा

अग्रवाल समाज द्वारा ब्रज रसामृत एवं भव्य होली महोत्सव का शुभारंभ

Updated on Tuesday, February 24, 2026 11:04 AM IST

जींद : धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी जींद में होली पर्व के पावन अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जींद की महिला इकाई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ब्रज रसामृत एवं भव्य होली महोत्सव का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। यह भव्य आयोजन सेवा सदन गांधी नगर जींद में आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर राधा-कृष्ण भक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी राजन चिल्लाना व अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने शिरकत की। दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

महिला इकाई की प्रधान पुष्पा अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर प्रधान पुष्पा अग्रवाल, पूर्व प्रधान डेजी जैन, सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन, मनजीत सिंह, मोनिका, मंजू सिंगला, शीतल, रेनू गर्ग, मीनाक्षी, मोनिका, कमलेश, संतोष, कविता, कोकिला, ममता, शीतल, रेणु तायल, मीरा, मोनिका, रेणु, सुनीता गर्ग, अंजू सिंगला इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राजन चिल्लाना व राजकुमार गोयल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। इन्होने कहा कि तीन दिवसीय होली महोत्सव का आयोजन कर महिला इकाई ने सराहनीय पहल की है, जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए ताकि समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे की भावना सुदृढ़ हो। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. राजकुमार गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि अग्रवाल समाज की महिला विंग पिछले कई वर्षों से समाज सेवा, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है।

मथुरा से पधारे सुप्रसिद्ध कथा व्याख्याता अक्षित लाडली शरण ने ब्रज रसामृत पर अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने ब्रज की पावन भूमि, राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं और भक्ति रस की महिमा का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि ब्रज की होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, समर्पण और भक्ति का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाएं हमें जीवन में प्रेम, आनंद और सकारात्मकता का संदेश देती हैं। होली पर बोलते हुए अक्षित लाडली शरण ने कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेदों को मिटाकर एक-दूसरे को गले लगाने और प्रेम बांटने का अवसर है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में रंग तभी आते हैं जब हृदय में भक्ति और प्रेम का भाव हो। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को आह्वान किया कि वे इस पर्व को मर्यादा, संस्कृति और आध्यात्मिक भाव से मनाएं।

अग्रवाल समाज महिला इकाई की प्रधान पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि महिला विंग का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना के साथ-साथ सेवा भाव को भी प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन भजन, संकीर्तन और विशेष होली उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महोत्सव का लाभ उठाएं। पूर्व प्रधान डेजी जैन एवं अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं को भी समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलता है और सामाजिक एकता मजबूत होती है। पहले दिन भजनों और संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु राधा-कृष्ण के जयकारों के साथ झूमते नजर आए।

तीन दिनों तक चलने वाले इस भव्य ब्रज रसामृत एवं होली महोत्सव को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों को विश्वास है कि यह आयोजन जींद की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा में एक नई कड़ी जोड़ते हुए समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश देगा।

Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X