Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी • प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई • आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस • वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की • गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा • दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय • आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी • भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव • दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

हरियाणा

जाखौली में बनेगा आधुनिक सरकारी महाविद्यालय भवन, हरियाणा पुलिस आवास निगम द्वारा चरणवार लेआउट और अनुमानित लागत तैयार की जाएगी

Updated on Wednesday, February 25, 2026 18:38 PM IST

राई : जाखौली गांव में प्रस्तावित सरकारी महाविद्यालय भवन निर्माण को लेकर प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्माण कार्य हरियाणा पुलिस आवास निगम को सौंप दिया है।  विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। कॉलेज भवन का निर्माण चरणबद्ध तरीके से विद्यार्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। विधायक कृष्णा गहलावत ने  कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के अभिभावक और विद्यार्थी आधुनिक सुविधाओं से युक्त महाविद्यालय भवन की मांग कर रहे थे। अब सरकार ने इस मांग को प्राथमिकता देते हुए ठोस कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि “शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। जाखौली में नए भवन का निर्माण होने से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। विधायक ने बताया कि ग्राम पंचायत जाखौली द्वारा पारित प्रस्तावों के आधार पर शामलात देह की 7 एकड़ 2 कनाल 19 मरला भूमि 33 वर्षों के लिए उच्च शिक्षा विभाग को पट्टे पर दी गई है। यह निर्णय ग्राम सभा की सहमति से लिया गया, जो क्षेत्र की शिक्षा के प्रति जागरूकता को दर्शाता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही विकास के बड़े कार्य संभव हो पाते हैं। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि नए कॉलेज भवनों का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। उसी निर्णय के अनुरूप उच्च शिक्षा विभाग ने आवश्यक योजना को स्वीकृति प्रदान की है। अब हरियाणा पुलिस आवास निगम द्वारा चरणवार लेआउट और अनुमानित लागत तैयार की जाएगी, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉलेज भवन में आधुनिक कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल सुविधाएं और छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। “हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहरों जैसी सुविधाएं मिलें, ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े,” उन्होंने कहा। विधायक ने यह भी आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हल्के के लोगों ने भी कॉलेज भवन निर्माण को लेकर खुशी जताई। अभिभावकों ने कहा कि इससे आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र में शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ होगा।
 उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान आने वाले वर्षों में क्षेत्र के युवाओं के सपनों को साकार करने का मजबूत आधार बनेगा।
 
 
 
Have something to say? Post your comment
पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

: पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

: सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

: विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

: बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

: आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

: हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

: हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

: चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

: हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

X