Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

असम चुनाव: कांग्रेस ने 30 नामों पर लगाई मुहर, जोरहाट से चुनाव लड़ सकते हैं गौरव गोगोई

Updated on Saturday, February 28, 2026 12:34 PM IST

गुवाहाटी : आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 42 में से 30 उम्मीदवारों के नामों की सूची को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी कि लोकसभा में विपक्ष के उपनेता और असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि असम की 42 सीटों पर कांग्रेस ने मंथन किया है, जिनमें से लगभग 30 नामों पर मुहर लग गई है और गौरव गोगोई के जोरहाट से चुनाव लड़ने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के बड़े मुस्लिम चेहरे सांसद रकीबुल हसन भी विधानसभा चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, चुनाव की आधिकारिक घोषणा के बाद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी।

इससे पहले, जानकारी सामने आई कि 30 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रारंभिक पैनल राज्य स्तरीय जांच समिति ने जिला इकाइयों, वरिष्ठ नेताओं और पर्यवेक्षकों से परामर्श के बाद तैयार किया। बताया जाता है कि यह सूची अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (यूजीसी) की मंजूरी के लिए भेजी गई। हालांकि, कई संभावित उम्मीदवारों के जीतने की क्षमता, संगठनात्मक स्वीकार्यता और स्थानीय फीडबैक को लेकर चिंताएं भी सामने आईं।
गौरव गोगोई अभी असम की जोरहाट लोकसभा सीट से सांसद हैं। 2024 के आम चुनावों में गौरव गोगोई ने भाजपा के तपन गोगोई को हराया। गौरव को 7,51,771 वोट मिले, जबकि तपन को 6,07,378 वोट मिले, जिससे वे 1,44,393 वोटों के मार्जिन से जीते।

गौरव गोगोई की गिनती वर्तमान में गांधी परिवार के करीबी नेताओं में होती है। सांसद बनने के बाद उन्हें कांग्रेस ने संसद में उपनेता विपक्ष के तौर पर चुना, जिसके बाद वे सदन के अंदर और बाहर भाजपा के खिलाफ लगातार हमलावर रहे हैं। वे साल 2023 में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद सुर्खियों में आए थे।

गौरव गोगोई असम कांग्रेस के भी प्रमुख हैं, जिन्हें राज्य में चुनाव की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गौरतलब है कि असम में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा की कोशिश कांग्रेस से नई चुनौती का सामना करते हुए सत्ता में बने रहना है।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X