Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

क्या तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK के बीच सीट बंटवारे पर बनेगी बात? बैठक शुरू

Updated on Saturday, February 28, 2026 12:35 PM IST

चेन्नई : गठबंधन के भविष्य को लेकर कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर डीएमके और कांग्रेस पार्टी शनिवार से औपचारिक बातचीत शुरू की। वह बैठक चेन्नई स्थित डीएमके मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में हुई। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वा पेरुंथगई ने पुष्टि की कि पार्टी का प्रतिनिधित्व चार सदस्यीय दल करेगा, जिसमें वे खुद, एआईसीसी प्रभारी गिरीश चोडंकर, सह-प्रभारी निवेदित अल्वा और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता राजेश कुमार शामिल हैं। वहीं डीएमके प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी कोषाध्यक्ष टी.आर. बालू ने किया और इसमें मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन द्वारा नियुक्त सात सदस्यीय समिति शामिल है।

डीएमके के साथ बातचीत में संतोषजनक परिणाम न निकलने की स्थिति में कांग्रेस द्वारा अन्य विकल्पों पर विचार करने की बढ़ती राजनीतिक चर्चा के बीच इन वार्ताओं का महत्व बढ़ गया है, जिसमें अभिनेता विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के साथ अनौपचारिक संपर्क स्थापित करना भी शामिल है।
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने विधानसभा की 35 से अधिक सीटों के साथ-साथ राज्यसभा की दो सीटें भी मांगी हैं। हालांकि, गिरीश चोडंकर और डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि के बीच पहले हुई अनौपचारिक बातचीत सीटों की संख्या को लेकर मतभेदों के कारण रुक गई।

बातचीत से जुड़े सूत्रों के अनुसार, डीएमके ने अब तक विधानसभा की लगभग 25 सीटें और राज्यसभा की एक सीट देने की पेशकश की है, जिसे अधिकतम 27 या 28 सीटों तक बढ़ाया जा सकता है।
चर्चाओं की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमें कई सहयोगी दलों और संभावित नए साझेदारों को भी शामिल करना होगा। 35 से अधिक सीटों की मांग पूरी करना मुश्किल होगा।
हालांकि कांग्रेस ने सरकार में हिस्सेदारी की अपनी पहले की मांग छोड़ दी है, लेकिन वह सीटों के अधिक आवंटन के लिए दबाव बनाने से पीछे नहीं हो रही है। पार्टी ने स्थानीय निकायों, नगर निगमों, मंदिर बोर्डों और कल्याण बोर्डों में भी अधिक प्रतिनिधित्व की मांग की है।

डीएमके नेताओं ने संकेत दिया है कि इन मांगों पर उचित समय पर विचार किया जाएगा। औपचारिक बातचीत शुरू होने वाली है। ऐसे में दोनों पार्टियां अपने लंबे समय से चले आ रहे गठबंधन को बनाए रखने के साथ-साथ आंतरिक दबावों और महत्वपूर्ण चुनावों से पहले गठबंधन के समीकरणों को संतुलित करने की दिशा में काम करेंगी।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X