Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा ने पहली बार दिखाई बेटे नीर की नर्सरी

Updated on Saturday, February 28, 2026 13:48 PM IST

मुंबई : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों जिंदगी के खूबसूरत पल बिता रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बेटे का स्वागत किया था। शुक्रवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए बेटे नीर की नर्सरी (बच्चे का कमरा) की झलक दिखाई। परिणीति ने लिखा, "यह हमारा छोटा-सा कोना है, जो खास तौर पर बेटे नीर के लिए बनाया गया है। पहली बार माता-पिता बनने की वजह से हम चाहते थे कि कमरा शांत और सुकून देने वाला हो, जैसे ही कोई अंदर आए, उसे हल्की धूप, ठंडी हवा, नरम रंग, और क्लासिक सजावट दिखे।" उन्होंने बताया कि शुरुआती महीनों में वे कमरे को ज्यादा भड़कीले रंगों या ज्यादा सामान से भरना नहीं चाहती थीं। उन्होंने लिखा, "हम बस एक ऐसा कमरा चाहते थे, जो आरामदेह हो और ऐसी ऊर्जा हो कि अंदर आते ही मन को सुकून मिले। यह एक ऐसा स्थान हो, जहां हम तीनों साथ में खुशी से रह सकें।"
उन्होंने आगे लिखा, "पीछे से शांत भजन बजते रहें, खिड़की से आती ठंडी हवा हमें घेरे। यही हमारे प्यार की परिभाषा है और उस दृश्य के साथ जिसे देखकर दिल खुश हो जाए। प्यार और शांति के साथ, परिणीति और राघव।"

परिणीति और राघव की जोड़ी हमेशा से ही चर्चा में रही है। दोनों की पहली मुलाकात लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के दौरान हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती शुरू हुई। फिर, धीरे-धीरे दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया। मई 2023 में दोनों ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी और उसके कुछ महीनों बाद, सितंबर 2023 में उन्होंने राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में शाही अंदाज में शादी की थी।

परिणीति चोपड़ा की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अब वे जल्द ही अलग अंदाज में सीरीज 'तलाश: ए मदर्स सर्च' में नजर आएंगी।

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

: दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

: भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

: दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

: 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

: 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

X