Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

खेल

'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल': 63वें संस्करण का आकर्षण होंगे जॉनसन और भानवाला

Updated on Saturday, February 28, 2026 14:02 PM IST

नई दिल्ली : फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से देशभर में आयोजित होने वाले ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम के 63वें संस्करण का आयोजन बेहद खास होगा। 1 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ओलंपियन जिनसन जॉनसन और युवा निशानेबाज अनीश भानवाला होंगे। 2016 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके जिनसन जॉनसन विशाखापत्तनम के खूबसूरत आरके बीच पर साइकिलिंग इवेंट में हिस्सा लेंगे। जॉनसन ने 2018 एशियाई खेलों में 1500 मीटर में स्वर्ण और 800 मीटर में रजत पदक जीता था। वहीं 2022 एशियाई खेलों में भी उन्होंने 1500 मीटर में रजत पदक जीता था। दूसरी ओर, 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता अनीश भानवाला नई दिल्ली में आयोजित साइकिलिंग कार्यक्रम में भाग लेंगे। भानवाला 2022 काहिरा आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में मिक्स्ड टीम इवेंट के रजत पदक विजेता रह चुके हैं और एशियाई खेलों में भी टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुके हैं।

यह आयोजन प्रतिष्ठित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स में होगा, जिसे गृह मंत्रालय के फायर और इमरजेंसी विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में युवा फेंसर तनिक्षा खत्री, फिट इंडिया एंबेसडर नैन्सी और जानी-मानी जुम्बा इंस्ट्रक्टर आकांक्षा टैगोत्रा भी शामिल होंगी।
दिसंबर 2024 में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ की शुरुआत की थी। यह पहल अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है, जिसमें देशभर में 2.5 लाख से अधिक स्थानों पर 2.5 करोड़ से ज्यादा लोग भाग ले चुके हैं।

यह अभियान 29 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा है। इसका उद्देश्य लोगों की जिंदगी में फिटनेस की अहमियत को बढ़ावा देना है।
हर सप्ताह आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम युवा मामले और खेल मंत्रालय, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और विभिन्न खेल संगठनों के सहयोग से देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित किया जाता है। साइकिलिंग के साथ योग, रस्सीकूद, मार्शल आर्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इसे एक संपूर्ण फिटनेस उत्सव में बदल देती हैं। यह कार्यक्रम मोटापे और प्रदूषण के विरुद्ध भी एक आंदोलन की तरह है।

Have something to say? Post your comment
एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

: एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल

: एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल

बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला

: बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला

एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

: एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

: टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

वनडे ट्राई सीरीज: अटल की शतकीय पारी, राशिद का चला जादू, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रनों से रौंदा

: वनडे ट्राई सीरीज: अटल की शतकीय पारी, राशिद का चला जादू, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रनों से रौंदा

शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

: शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

: एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

: डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

: एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

X