Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

'तेरा खून रंग लाएगा'! खामेनेई की मौ*त पर लखनऊ से श्रीनगर तक गूंजे नारे

Updated on Sunday, March 01, 2026 13:42 PM IST

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत की खबर सामने आने के बाद भारत के कई शहरों में शिया समुदाय के लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। ईरान की सरकारी मीडिया ने रविवार सुबह उनकी मौत की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि इजरायल और अमेरिका के हमले में उनकी जान गई। इस खबर के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में भी शोक का माहौल है। दूतावास ने अपना राष्ट्रीय झंडा आधा झुका दिया है। यह कदम शोक और सम्मान के प्रतीक के रूप में उठाया गया है।


हाथों में पोस्टर, बैनर और ईरानी झंडे
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। खासकर लाल चौक पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में अली खामेनेई की तस्वीरें, पोस्टर और ईरानी झंडे लिए नजर आए।

 

लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा और अमेरिका का जो यार है, गद्दार है जैसे नारे लगातार लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह हमला सिर्फ एक नेता पर नहीं, बल्कि पूरी विचारधारा पर हमला है।
अधिकारियों के मुताबिक शिया बहुल इलाकों में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। हालांकि मार्च शांतिपूर्ण बताया जा रहा है, लेकिन माहौल भावनात्मक और तनावपूर्ण है। कई जगहों पर लोग इमामबाड़ों के बाहर भी जमा हुए और शोक सभाएं आयोजित कीं।

काली पट्टियां बांधकर जताया विरोध
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे। यहां शोक सभा और विरोध प्रदर्शन दोनों आयोजित किए गए। शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि वे शहादत से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इसका जवाब ऐसा दिया जाएगा जिसे दुनिया याद रखेगी।


लखनऊ में लोगों ने काली पट्टियां बांधकर विरोध जताया। कई जगहों पर खामेनेई की तस्वीरों के साथ मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।

कैसे हुआ हमला?
बताया जा रहा है कि शनिवार को इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया। इसके बाद हालात तेजी से बिगड़ गए। जवाब में ईरान ने भी अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। खबरों के मुताबिक ईरान ने कई देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की।

इसी दौरान यह जानकारी सामने आई कि हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के कुछ सदस्य मारे गए। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

भारत में बढ़ी चिंता
कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग भारी संख्या में घरों से निकलकर सड़कों पर आ रहे हैं। प्रशासन ने हालात पर नजर बनाए रखी है और शांति बनाए रखने की अपील की है।

फिलहाल देश के कई हिस्सों में शोक और गुस्से का माहौल है। लोग इसे एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देख रहे हैं। आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में जाएंगे, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

 

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X