Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

मनोरंजन

'जलसा' सिर्फ घर नहीं, लाखों दिलों का आशीर्वाद है: अमिताभ बच्चन

Updated on Monday, March 02, 2026 12:43 PM IST

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया के जरिए विचार व्यक्त कर अपनी मौजूदगी बनाए रखते हैं। सोमवार को उन्होंने अपने ब्लॉग पर एक खास नोट शेयर करते हुए लिखा कि उनका घर 'जलसा' सिर्फ एक घर नहीं बल्कि लाखों दिलों का आशीर्वाद है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा कि उनका घर 'जलसा' सिर्फ एक घर नहीं बल्कि लाखों दिलों का आशीर्वाद है। उन्होंने इसे तीन दशकों से ज्यादा समय तक मिले प्रशंसकों के प्यार व आशीर्वाद का प्रतीक बताया। अभिनेता ने 'जलसा' को सिर्फ एक मकान नहीं बल्कि लाखों दिलों के आशीर्वाद की जगह बताते हुए लिखा, यह घर पिछले 30 साल से ज्यादा वक्त से मेरे परिवार को छत दे रहा है। इसी घर में मेरे बच्चे बड़े हुए और उनकी शादियां भी हुईं। अब मेरे पोते-पोतियों में से भी कई इसी घर में खेलते हुए बड़े हुए हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों को अपना बड़ा परिवार बताते हुए कहा, "आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रशंसक मेरे लिए अपना कीमती समय निकालकर मुझसे मिलने आते हैं और मेरे बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं, जो मेरे लिए किसी दिव्य अनुभूति से कम नहीं है। आपका प्यार और आशीर्वाद मेरे लिए बेहद कीमती है।"

उन्होंने इसे खुशी और आनंद की जगह बताया। उन्होंने लिखा, "यह घर जश्न मनाने, परिवार के साथ रहने और समय के साथ चलते जीवन का सबूत है। यह घर अपनों की खुशियों को दिखाता है, हमारे जीने के तरीके से जुड़ा है और हमेशा जश्न व अस्तित्व का अहसास दिलाता रहता है।" अमिताभ ने अपने विचारों को विराम देते हुए लिखा, "एक ऐसा घर जो हमेशा खुशियों और साथ का प्रतीक बना रहेगा।"

अभिनेता आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं। इस समय वे बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' की शूटिंग हैदराबाद में कर रहे हैं, जिसमें वे अश्वत्थामा की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, वे कई अन्य प्रोजेक्ट में नजर आएंगे, जिनमें 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2', 'सेक्शन 84', 'द इंटर्न' (रीमेक) और 'आंखें 2' शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

: दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

: भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

: दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

: 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

: 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

X